लॉन्च हुआ Honor V9 Play बजट स्मार्टफोन
सितंबर का अभी पहला हफ्ता ही पूरा हुआ है और अब तक कई स्मार्टफोन लॉन्च देखे जा चुके हैं. श्याओमी, एलजी, सैमसंग, सोनी जैसे बड़े और फेमस ब्रांड्स ने अपने स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. इस लिस्ट में अब एक और नाम शामिल हो गया है, पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड ऑनर ने अपना नया स्मार्टफोन ऑनर वी9 प्ले चाइना में लॉन्च कर दिया है. यह एक बजट स्मार्टफोन है.

ऑनर वी9 प्ले स्मार्टफोन दो रैम वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. एक 3जीबी रैम के साथ आता है जिसकी कीमत CNY 999 यानी कि लगभग 9,800 रुपए है और अन्य जो कि 4जीबी रैम के साथ आता है, उसकी कीमत CNY 1,199 यानी कि करीब 11,700 रुपए रखी गई है.

ऑनर वी9 प्ले स्मार्टफोन यूनी-मेटल बॉडी डिज़ाइन के साथ आता है, जिसे साइड्स में राउंड एज दिए गए हैं. इस स्मार्टफोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. यह फोन गोल्ड, रोज़ गोल्ड, रेड, ब्लू और ब्लैक कलर में आता है. इस फोन में 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है. इस फोन में मीडियाटेक MT6750 ऑक्टा कोर एसओसी प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही इसमें माली 860जीपीयू है. फोन में 32जीबी की स्टोरेज दी गई है, माइक्रोएसडी कार्ड से 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं.


Click it and Unblock the Notifications








