पॉपुलर Honor View 10 इस कीमत में होगा भारत में लॉन्च
हुवावे की सब ब्रांड इन दिनों बेहद एक्टिव है और मार्केट में कई खास डिवाइस पेश कर रही है। हाल ही में कंपनी का ऑनर 7x लॉन्च हुआ था, जिसने अपनी कम कीमत और स्टाइलिश लुक्स से सभी का दिल जीता। अब कंपनी मिड रेंज में भी एक नया शानदार स्मार्टफोन Honor View 10 लॉन्च कर रही है। फोन की मार्केट में लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी दी है।
ऑनर का आनेवाला स्मार्टफोन Honor View 10 जनवरी 8 रात 12 बजे से Amazon India पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की कीमत कंपनी ने 29,999 रुपए की रखी है। जिसके बाद कहा जा सकता है कि इसका मुकाबला वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T से हो सकता है।

Honor View 10 स्मार्टफोन जहां आपको 6जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। वहीं OnePlus 5T भी 6जीबी रैम के साथ आता है और इसकी कीमत आनेवाले स्मार्टफोन Honor View 10 से अधिक 32,999 रुपए है।
हुवावे ऑनर ने अपने स्मार्टफोन Honor View 10 को सबसे पहले दिसंबर में शोकेस किया था जब Honor 7X को लन्दन में ग्लोबल लॉन्च इवेंट के दौरान पेश किया गया था। Honor 7X कम कीमत के कारण मिड रेंज सेगमेंट में बेहद पसंद किया जा रहा है, अब नया Honor View 10 से इसी तरह की उम्मीदें की जा रही हैं।
ये हैं स्पेसिफिकेशन
ऑनर View 10 में 5.99 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल ) आईपीएस एलसीडी फुल व्यू डिस्प्ले 403ppi पिक्सल डेंसिटी ऑस्पेक्ट रेशियो 18:9 के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को फुल मेटल बॉडी के साथ पेश किया है। फोन में फ्रंट तरफ फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 3.5 मिमी का हैडफोन जैक दिया है। ऑनर ने View 10 को पावर बैकअप के लिए फोन में 3750 एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी 3जी पर 23 घंटे तक का टॉक टाइम और 22 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि 30 मिनट में 50 बैटरी चार्ज हो जाती है।
ऑनर ने View 10 फोन में इंटेलीजेंट डिस्प्ले रोटेशन फीचर दिया है, जिसमें फोन की तरफ देखते ही स्क्रीन ऑन हो जाएगी। इसके साथ ही फोन में ईजी टॉक प्रोसेसर दिया है, जिसकी मदद से शोर में भी बिना डिस्टर्बेंस के बात की जा सकेगी। ये फोन ऑक्टा-कोर हुवावे किरिन 970 प्रोसेसर दिया गया है, जो आई7 को-प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी12 जीपीयू है।
ऑनर View 10 में आई कंफर्ट, वाइड अपर्चर और नोटिफिकेशन मैनेजमेंट जैसे कुछ स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन EMUI 8.0 आधारित एंड्रॉइड 8.0. पर चलता है।
ऑनर View 10 में फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है, जिसका 16 मेगापिक्सल आरजीबी सेंसर और 20 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर से लैस है। ये सेंसर अपर्चर एफ/1.8, पीडीएएफ और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। वहीं सेल्फी लवर्स के लिए ऑनर View 10 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 13 मेगापिक्सल सेंसर है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले ऑनर वी10 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई 80211 एसी, ब्लूटूथ 4.2, इन्फ्रारेड, जीपीस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








