Home
News

Honor View 20 स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरु, जानें खास बातें

हुवावे के ऑनलाइन ब्रांड ऑनर अपने ब्रांड को ऊचांईयों पर पहुंचाने की तैयारी में लगा हुआ है। कंपनी अपने कई सारे स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इसी के साथ ही कंपनी के Honor View 20 स्मार्टफोन का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। कंपनी ने उन ग्राहकों के लिए रास्ता खोल दिया है जो इस स्मार्टफोन को खरीदने का विचार कर रहे हैं।

Honor View 20 स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरु, जानें खास बातें

बता दें, View 20 स्मार्टफोन को अब से अमेजन इंडिया पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Honor View 20 को अमेजन एक्सक्लूसिव पर ही बेचा जाएगा। जो लोग इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं वह इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग कर सकते हैं।

Honor View 20 दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें पंच होल कटआउट के जरिए 48मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। वहीं, स्मार्टफोन Kirin 980 SoC बेस्ड 7nm प्रोसेस के साथ लॉन्च किया जाएगा। हैंडसेट Mali G76 MP10 GPU के साथ 8जीबी रैम और 256जीबी की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। View 20 मैजिक UI 2.0.1 द्वारा ऑपरेट होगा जो एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड है।

फ्री Honor Sport BT इयरफोन

लॉन्चिंग की बात करें तो Honor View 20 को भारत में 29जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। 48MP सेंसर के अलावा फोन के बैक में Time of Flight (ToF) stereoscopic सेंसर दिया जाएगा। वहीं, फोन के फ्रंट में 25मेगापिक्सल का सेंसर होगा। View 20 में 6.4-inch LCD डिस्प्ले दी गई है। जिसका रिजॉल्यूशन 2310×1080 पिक्सल और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.82% होगा। फोन में 4,000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो View 20 में Dual 4G LTE, Bluetooth v5.0, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac (dual-band-2.4GHz and 5GHz), A-GPS और USB Type-C दिए जाएंगे। बता दें, कंपनी इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग कराने वाले सभी कस्टमर्स को फ्री में Honor Sport BT इयरफोन दे रही है, जिसकी कीमत 2,999 रुपये है। Honor V20 की शुरुआती कीमत भारत में 30,000 रुपये से शुरू हो सकती है, जबकि इसके टॉप एंड वेरिएंट को 35,000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Honor View 20 smartphone has now been made available for pre-order on Amazon India. Honor View 20 will be sold only on Amazon Excl. People who want to buy this smartphone can book its pre-order.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X