Home
News

Honor Vision और Honor Vision Pro स्मार्ट टीवी 14 अक्टूबर को होगा लॉन्च

स्मार्टफोन के बाद अब भारतीय मार्केट में स्मार्ट टीवी का बाजार भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक के बाद एक सभी स्मार्टफोन कंपनियां अपने-अपने स्मार्ट टीवी को लॉन्च करते जा रही है। हाल ही में वनप्लस कंपनी ने भी अपना पहला स्मार्ट टीवी इंडिया में लॉन्च किया है। वनप्लस कंपनी के साथ-साथ हुवावे कंपनी ने भी अपना एक स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

Honor Vision और Honor Vision Pro स्मार्ट टीवी 14 अक्टूबर को होगा लॉन्च

हाल ही में हुवावे ने जर्मनी के म्युनिक शहर में एक इवेंट ऑर्गेनाइज़ किया और इसमें कंपनी ने अपनी Mate 30 सीरीज के तीन स्मार्टफोन्स के साथ फिटनेस ट्रैकर, टैबलेट और TV को भी लॉन्च किया। बता दें कि इवेंट में लॉन्च किया गया टीवी हुवावे का पहला स्मार्ट टीवी है जिसे 4K रेजोल्यूशन और HarmonyOS के साथ पेश किया गया है।

आपको बता दें कि जल्द ही इसे इंडिया में भी लॉन्च करने की तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि हुवावे की सहायक कंपनी ऑनर भी अपने दो स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च करने वाली है। ऑनर कंपनी 14 अक्टूबर को दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करके Honor Vision और Honor Vision Pro स्मार्ट टीवी को लॉन्च करेगी। इस टीवी में हुवावे विज़न जैसे फीचर्स होने की संभावना जताई जा रही है।

Huawei Vision TV की कुछ खास बातें

इस टीवी को मार्केट में Huawei Vision TV के नाम से उतारा गया है। टेक रिपोर्ट्स के मानें तो हुवावे की सब ब्रांड Honor ने भी कुछ समय पहले चीन की मार्केट में एक स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था जो बिल्कुल Huawei Vision TV जैसा ही है।

इवेंट के दौरान कंपनी ने दावा किया कि यह प्रॉडक्ट Harmony OS के साथ आने वाला युरोप का पहला प्रॉडक्ट है। जिसे हुवावे ने ही डेवलप किया है। हालांकि इस स्मार्ट टीवी की कीमत और एवेलिबिलिटी को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन हम आपको डिटेल्स की जानकारी यहां दे रहे हैं।

Huawei Vision TV डिटेल्स

कंपनी ने स्मार्ट टीवी के दो वेरियंट्स को लॉन्च किया है। जिनमें एक है Honor Vision और Honor Vision Pro है। दोनों के साइज़ में अंतर है। Honor Vision 65 इंच का है और वहीं Honor Vision Pro का साइज़ 75-इंच है जो कि 4K QLED डिस्प्ले के साथ आता है।

दोनों वेरियंट्स पतले मेटल की बेजल्स की साथ 4K Quantum डॉट स्क्रीन दी गई है। टीवी की डिस्प्ले NTSC कलर गामुट के लिए 100 प्रतिशत कवरेज के साथ आएगी। हाई रिफ्रेश रेट ट्रैंड को फॉलो करते हुए स्मार्ट टीवी में 120Hz का हाई रिफ्रैश रेट दिया गया है। खास बात है कि स्मार्ट टीवी में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

स्मार्ट टीवी को पावर देने के लिए क्वॉड-कोर Honghu 818 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।साथ ही ये टीवी AI-पावर्ड कैपेबिलिटी से लैस है। जिसके कारण टीवी में वॉइड कमांड, फेशियल रिकॉग्निशन, फेस ट्रैकिंग आदि फीचर्स की लिस्ट किया गया है। इसमें मौजूद AI टेक्नोलॉजी ब्लू लाइट को भी स्मार्ट तरीके से फिल्टर करती है।

साउंड सिस्टम की बात करें तो इसमें 5.1 सराउंड-साउंड इफेक्ट दिया गया है। 8+1+1 साउंड सिस्टम के साथ मल्टी-स्क्रीन कोलैबोरेशन आदि फीचर्स भी दिए गए हैं। टीवी के रिमोट में टचपैड दिया गया है और रिमोट चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट भी साथ दिया गया है। रिमोट में वॉल्यूम कंट्रोल, पावर, मेन्यू, वॉइस कंट्रोल, डेडिकेटिड स्मार्ट बटन और "One-hop Projection" आदि भी शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei's subsidiary Honor is also about to launch two of its smart TVs in India. The Honor Company will launch Honor Vision and Honor Vision Pro Smart TV by organizing an event in Delhi on 14 October.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X