यहां ऑनर 9 लाइट जीतने का मौका
हुवावे के सब-ब्रांड ऑनर ने 'ऑनर वर्ल्ड कार्निवल' सेल का आयोजन किया है। ये सेल 4 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 8 अप्रैल तक चलेगी। इस सेल में ऑनर के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे।
बता दें कि ऑनर हैंडसेट पर डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा यूजर्स कंपनी की वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया से भी ले सकते हैं।

कंपनी की वेबसाइट से ऑनर 7X और ऑनर 9 लाइट फोन को खऱीदने पर 1000 रुपए तक कैशबैक मिल रहा है। स्मार्टफोन पर डिस्काउंट के अलावा फोन के एक्सेसरीज को 90 परसेंट डिस्काउंट और फ्लैश सेल में 1 रुपए में ऑनर 8 प्रो का कवर खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा ऑनर लकी ड्रॉ निकालेगी, जिसमें तीन लकी विजेताओं को ऑनर 9 लाइट जीतने का मौका मिलेगा। ऑनर वर्ल्ड कार्निवल सेल सिर्फ 4 दिनों के लिए पेश की गई है, जिसमें ऑनर के पॉपुलर हैंडसेट पर ऑफर्स और छूट का फायदा मिलेगा।
इस सेल में ऑनर 7X के 64GB वेरिएंट को खरीदने पर 2000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं इसके लाइट 32 जीबी वेरिएंट को 1000 रुपए डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
ऑनर 8 प्रो को को अमेजन से खऱीदने पर 8000 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, ऑनर 6X को 4000 रुपए डिस्काउंट के साथ खऱीदा जा सकता है।
ऑनर के मोस्ट पॉपुलर हैंडसेट ऑनर 9 लाइट के 64GB वेरिएंट और ऑनर 9i पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 2000 रुपए तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा हॉली 3 को 4000 रुपए और हॉली 3 प्लस पर 6500 रुपए छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
अमेजन औऱ फ्लिपकार्ट के अलावा ऑनर वर्ल्ड कार्निवल पर कंपनी की वेबसाइट से भी स्मार्टफोन डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीदे जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







