मोटो फेस्ट सेल शुरू, इन बजट स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट-ऑफर्स
मोटोरोला इस साल अपने फैन्स के लिए दमदार पावरबैक स्मार्टफोन पेश करने वाली है। मोटो अपने यूजर्स के लिए Moto Fest Sale लेकर आई है, जिसमें कंपनी के पॉपुलर हैंडसेट पर बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं।
अगर आप भी मोटो के फैन हैं और काफी समय से अपने लिए बजट स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहें हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका है, जब आप कम कीमत पर दमदार फीचर्स के साथ मोटो स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।
ये सेल सिर्फ तीन दिनों के लिए पेश की गई है, जो 27 मार्च से शुरू हो चुकी है और 29 मार्च तक चलेगी।

बता दें मोटो फेस्ट सेल पर मिलने वाले ऑफर्स न सिर्फ ऑनलाइन बल्कि ऑफलाइन भी उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
इन स्मार्टफोन पर मिलेगी ग्रेट डील- मोटो फेस्ट सेल में मोटो E4 प्लस, मोटो G5S प्लस, मोटो Z2 प्ले और मोटो X4 जैसे बजट स्मार्टफोन को और भी कम कीमत में खऱीदा जा सकता है। इसके अलावा इन स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स भी उपलब्ध हैं।
फ्लिपकार्ट और अमेजन पर मोटो फेस्ट ऑफर-

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मोटो Z2 प्ले को 21,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन की मार्केट में कीमत 27,999 रुपए है। मोटो E4 प्लस को फ्लिपकार्ट से 9,499 रुपए में खऱीद सकते हैं। इस फोन पर फ्लिपकार्ट 3000 रुपए डिस्काउंट दे रहा है।
मोटो G5S प्लस 12,999 रुपए में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। मोटोरोला के अनुसार, Bajaj Finserv और होम क्रेडिट से खरीदारी पर इन स्मार्टफोन को नो कोस्ट ऑन ईएमआई के साथ जीरो प्रोसेसिंग फीस पर खरीदा जा सकता है।
मोटो हब स्टोर्स पर मोटो फेस्ट ऑफर-
अगर आप ऑफलाइन मोटो स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें मोटो फेस्ट सेल पूरे देश में मौजूद मोटो हब स्टोर्स पर भी चल रही है। ऑनलाइन की तरह ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर भी ये सेल सिर्फ तीन दिनों के लिए पेश की गई है, जो 27 मार्च से 29 मार्च तक चलेगी।


Click it and Unblock the Notifications







