हॉटमेल फाउंडर सबीर भाटिया की कंपनी ने लॉन्च किया ग्लोबल सिम
अब आपको विदेश यात्रा करने में अपने फोन की आउटगाइंग और इनकमिंग कॉल पर एक्ट्राचार्ज देने की कोई जरूरत नहीं। हॉटमेल करे बनाने वाले सबीर भाटिया की कंपनी जैक्सटर इंक ने एक ऐसा ग्लोबल सिम लांच किया है जो आपको उचित कीमत पर इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल की सुविधा मुहैया कराएगा। कंपनी ने हाल ही में इसे अमेरिका में पेश किया है।

सबीर भाटिया ने नए ग्लोबल सिम को लांच करते हुए कहा साल भर में करीब 1.2 करोड़ इंटरनेशनल ट्रैवलर इंडिया आते हैं। इनमें से 86 फीसदी के पास मोबाइल फोन होता है लेकिन महंगी रोमिंग दरों की वजह वे कॉल अटेंड नहीं करते हैं। लेकिन नए ग्लोबल सिम की मदद से यूजर कम कॉल रेट में फोन अटेंड करने के साथ कॉल भी कर सकेंगे। सिम को 600 रुपए में लांच किया गया है। हम आपको बता दें सबीर भाटिया ने हॉटमेल बनाकर दुनिया में नाम कमाया था। हॉटमेल को बाद में माइक्रोसॉफ्ट ने 400 मिलियन डॉलर में खरीद लिया था।


Click it and Unblock the Notifications








