Home
News

Disney+ Hotstar बनने से पहले hotstar ने बदला अपना रंग-रूप

क्या आप हॉटस्टार यूज़ करते हैं। अगर करते हैं तो आपके फोन में भी हॉटस्टार का रंग और रूप बदल गया होगा। दरअसल, भारत में डिज्नी प्लस की सर्विस शुरू होने वाली है। डिज्नी और हॉटस्टार एक साथ भारतीय यूज़र्स को अपनी सर्विस देगी। इस वजह से अब हॉटस्टार का नाम अब बदलकर डिज्नी प्लस हॉटस्टार कर दिया गया है।

Disney+ Hotstar बनने से पहले hotstar ने बदला अपना रंग-रूप

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल 2020 की शुरुआत के साथ ही डिज्नी प्लस सर्विस की भी शुरुआत होगी। डिज्नी प्लस की आने की वजह से हॉटस्टार का डिजाइन भी काफी बदल गया है। हॉटस्टार अब नए डिजाइन, लोगो और कलर के साथ यूज़र्स के फोन में मौजूद है। आईफोन और एंड्रॉयड दोनों यूज़र्स के लिए हॉटस्टार अब बदल गया है।

Disney+ Hotstar

आपको याद होगा कि पहले हॉटस्टार अपने ग्रीन यानि हरे रंग के ब्रांड में दिखता था लेकिन अब DISNEY+ ने अपने ब्लू कलर से हॉटस्टार के कलर को बदल दिया है। इसके साथ-साथ Hotstar VIP और Hotstar Premium का भी आईकॉन बदल गया है। इसमें लिखे इंग्लिश लेटर्स का फॉन्ट भी चेंज हो गया है। आपको ये भी याद होगा कि पहले हॉटस्टार में क्राउन और स्टार नज़र आता था लेकिन अब पी और वी नजर आने वाला है।

अब Disney+ और Hotstar के मिलने के बाद अब डिन्नी के बहुत सारे प्रोग्राम भी डिज्नी प्लस में देखने को मिलेंगे। इसमें Atlantis: The Lost Empire, Captain America: Civil War, Doctor Strange, Cars 3 जैसी कई फिल्में शामिल होगी। इसके अलावा इसमें शामिल होने वाले टीवी शो की बात करें तो इसमें Gravity Falls, Timon & Pumbaa, Disney The Lion Guard, Mickey Mouse (Shorts), Doc McStuffins, Tangled: The Series जैसे कई टीवी शो भी शामिल होंगे।

बहुत सारी भाषाओं में बहुत सारे शो

इनमें से बहुत सारे या हो सकता है कि कुछ समय के बाद सभी कंटेंट इंग्लिश समेत अन्य भारतीय भाषाओं में भी देखने को मिलें। उन भाषाओं में हिंदी, तमिल, तेलगू समेत कई मुख्य क्षेत्रिय भाषाएं हो सकती है। आइए आपको Disney+ Hotstar पर दिखने वाले कुछ मुख्य शो का नाम बताते हैं।

Forky Asks a Question: Season 1, High School Musical: The Musical: The Series: Season 1, The Imagineering Story: Limited Series, Shop Class: Season 1, Short Circuit: Season 1, SparkShorts: Season 1, Star Wars: The Clone Wars: Season 7 (unavailable), The World According to Jeff Goldblum: Season 1, Future President: Season 1, Disney Family Sundays: Season 1, Disney's Fairy Tale Weddings: Season 2, The Mandalorian: Season 1, Marvel's Hero Project: Season 1, One Day at Disney: Season 1, Pick of the Litter: Season 1, Pixar in Real Life: Season 1, Encore!: Season 1

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Do you use hotstar If you do, then the color and appearance of Hotstar may have changed in your phone too. Actually, Disney Plus service is going to start in India. Disney and Hotstar together will serve Indian users. Because of this, the name of Hotstar has now been changed to Disney Plus Hotstar.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X