Home
News

BSNL के साथ Hotstar Premium फ्री, अब देखिए वर्ल्ड कप के सभी मैच

बीएसएनएल कंपनी ने एक नया ब्रॉडप्लान प्लान पेश किया है। इस प्लान के साथ यूज़र्स को हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जा रहा है। आपको बता दें कि आजकल काफी सारे लोग हॉटस्टार का यूज़ कर रहे हैं क्योंकि इन दिनों इंग्लैंड में क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है। यूज़र्स हॉटस्टार के जरिए कहीं से भी मैच देख सकते हैं इसलिए लोग हॉटस्टार का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।

BSNL के साथ Hotstar Premium फ्री, अब देखिए वर्ल्ड कप के सभी मैच

इस वक्त का भरपूर फायदा उठाने के लिए बीएसएनएल कंपनी ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान के साथ हॉटस्टार प्रीमियम कनेक्शन फ्री देने का फैसला किया है। हॉटस्टार प्रीमियम एक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। अगर आप अलग से हॉटस्टार प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन लेंगे तो आपको पैसा खर्च करना पड़ेगा।

749 रुपए का प्लान

BSNL कंपनी ने एक नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है जिसका नाम SuperStart 300 है। इस प्लान के जरिए यूज़र्स को 749 रुपए प्रति महीने की रेट से अनलिमिटेड इंटरनेट सुविधा मिलेगी और इसके साथ-साथ हॉटस्टार प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इस प्लान के तहत यूज़र्स को 300 जीबी तक इंटरनेट डेटा डाउनलोडिंग करने पर 50Mbps की स्पीड मिलेगी। वहीं इसके बाद स्पीड घटकर 2 Mbps हो जाएगी।

बीएसएनएल और हॉटस्टार दोनों कंपनियों ने एक साथ अपने एक साझा बयान में इस बात की जानकारी दी। दोनों कंपनियों ने एक साथ कहा कि बीएसएनएल ब्रॉडबैंड प्लान सुपरस्टार 300 के साथ उपभोक्ताओं को हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में दिया जाएगा। आपको बता दें कि बीएसएनएल ने अपनी कंपनी को विस्तार करने और यूज़र्स को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कई ऐसे कदम उठाए हैं।

बीएसएनएल का फ्री प्लान

बीएसएनएल ने यूज़र्स की संख्या बढ़ाने के लिए ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस देने वाली कंपनी Eros और Amazon से भी पार्टनरशिप कर रखी है। अब कंपनी ने हॉटस्टार से भी साझेदारी की है, वो भी ऐसे वक्त में जब ज्यादातर लोग क्रिकेट वर्ल्ड कप देखने के लिए हॉटस्टार यूज़ कर रहे हैं।

बीएसएनल और हॉटस्टार दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि बीएसएनएल ब्रॉडबेंड प्लान सुपरस्टार 300 के साथ उपभोक्ताओं को हॉटस्टार प्रीमियम सा सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। बता दें कि बीएसएनएल अपनी ब्रॉडबेंड सेवाओं के विस्तार के लिए वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस देने वाली कंपनियों Eros Now और Amazon Prime के साथ पहले से साझेदारी कर चुकी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL Company has decided to offer Hotstar Premium connection free with its broadband plan. Hotstar Premium is an online video streaming platform. You will have to spend money if you subscribe to Hotstar Premium separately. Let's tell you the whole thing about it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X