कैसे काम करता है 3डी ग्लास
3डी के बारे में हम सभी जानते हैं इन्हें हम 3डी यानी त्रिआयामी तस्वीर जिसमें तीन कोनों से तस्वीर देखी जा सकती हो। 3डी एक तरह की तकनीक होती है हमें तीन डायमेंशनों से तस्वीर दिखाती है ऐसे ही 4डी यानी हम चार आयामों से तस्वीर देख सकते हैं।
3डी तकनीक अब न सिर्फ सिनेमा थियेटरों तक सीमित है बल्कि ये हमारे मोबाइल फोन और घरों में भी आ चुकी है, जैसे मार्केट में आज कई 3डी टीवी और मोबाइल फोन उपलब्ध हैं। हम जब भी किसी थियेटर में 3डी मूवी देखने जाते हैं तो हमें 3डी ग्लास दिया जाता है जिसे पहन कर हम 3डी का मजा लेते हैं लेकिन कभी मूवी के बीच में 3डी चश्मा हटा कर आपने देखा है आपको सभी स्क्रीन में धुंधला सा दिखाई देने लगता है क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है।
ये एक 3डी वीडियो है जो साधारण आखों से धुंधला दिख रहा है लेकिन इसे आप 3डी ग्लास लगा कर देखेंगे तो ये सही दिखेगा। 3डी तस्वीर साधारण कुछ ऐसी दिखती है। 3डी ग्लास लगाने के बाद कुछ ऐसी दिखती है तस्वीर 3d Vedio
3d image
3d glass image
3डी ग्लास एक तरह का इफेक्ट पैदा करता है जिसकी वजह से 3डी वीडियो और तस्वीरें हमें अपने ज्यादा करीब दिखतीं हैं। 3डी मूवी की स्क्रीन साधारण स्क्रीन से थोड़ी अलग होती है इसमें एक साथ हमें दो तस्वीरें दिखाई देती हैं यानी हमारी आखें दो तस्वीरें देखती हैं लेकिन इन्हें आपस में जोड़ नहीं पातीं जिससे वो तस्वीरें धुंधली हो जाती हैं।
3डी ग्लास कैसे काम करता है
3डी ग्लास में दो तरह के कलर ग्लास लगे होते हैं पहला रेड यानी लाल और दूसरा ब्लू यानी नीला, जब हम कोई 3डी मूवी या फिर वीडियो देखते हैं तो ये दो ग्लास दो इमेज को हमारी दोनों आखों में एक साथ दिखाते हैं। यानी एक ग्लास एक इमेज को दूसरा ग्लास 2 इमेज को इससे वो इमेंज हमें ज्यादा पास दिखाई देती है और थोड़ा रियलिस्टिक व्यू देती है।


Click it and Unblock the Notifications







