Home
News

PUBG में Zombie मोड आने से कैसे क्या होगा खास, जानिए हमारे साथ

PUBG Mobile गेम को आज के समय में किसी भी तरह के परिचय की जरुरत नहीं है। दुनियाभर में इस गेम को खेला व पसंद किया जा रहा है। काफी समय से PUBG Mobile गेम में अपडेट का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि इसमें किसी ना किसी वजह से रुकावट आ रही थी। आखिरकार Tencent Games ने सभी PUBG Mobile प्लेयर्स के लिए नई PUBG Mobile 0.11.0 अपडेट रोल-आउट कर दिया है।

PUBG में Zombie मोड आने से कैसे क्या होगा खास, जानिए हमारे साथ

इस अपडेट का सबसे बड़ा फीचर Zombie मोड है। इसमें कोई शक नहीं है कि पहले से पॉप्यूलेरिटी का आसमान छूने वाले गेम में अब Zombies का शामिल होना गेम को और ज्यादा रोमांचक बना देगा। कंपनी ने यह स्पेशल इवेंट Resident Evil 2 की टीम के साथ मिलकर बनाया है। बता दें, Resident Evil 2 गेम Zombies के लिए ही जाना जाता है।

Zombie: Survive till Dawn

अपडेट में काफी सारे नए फीचर्स को पेश किया गया है। जो प्लेयर को काफी उत्सुक करते हैं। सबसे पहले आप गेम ओपन करेंगो तो आपको गेम के मेन्यू को Zombie थीम दिखाई देगा। इतना ही नहीं, मेन मेन्यू के विज्युअल थीम के साथ-साथ इसमें म्यूजिक भी थीम से काफी मेल खाता है।

गेम को खेलते समय आपको पता चलता है कि लॉबी के बैकग्राउंड में Resident Evil की फेमस Racoon पुलिस डिपार्टमेंट की बिल्डिंग को ऐड किया गया है। बता दें, इस मोड का नाम "Zombie: Survive till Dawn" रखा गया है। जो Erangle मैप में खेला जाता है। बता दें, गेम प्ले में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है। जब आप Zombie मोड खेलते हैं तो इसकी शुरुआत Erangle मैप से होती है।

30 मिनट का गेम

वैसे तो नॉर्मल गेम में 100 प्लेयर्स एक साथ खेलते हैं, लेकिन Zombie मोड में 60 प्लेयर्स खेल सकते हैं। पूरा गेम 30 मिनट तक चलता है। इस 30 मिनट के दौरान तीन दिन और रात होती है। नॉर्मल गेम की तरह इसमें भी प्लेयर्स को उतरने के साथ ही सेफ्टी गार्ड्स और गन लेनी होती है। हालांकि Zombie मोड होने की वजह से आपको Zombies को खत्म करना होता है। Zombies समय से साथ बढ़ते जातें हैं, इसलिए प्लेयर्स को खास सावधानी बरतनी होती है।

Zombie मोड के चलते जैसे-जैसे रात होती है, Zombies की संख्या बढ़ती जाती है। ये Zombies जमीन के अंदर से निकलते हैं और घरों के अंदर भी आते हैं। गेम में Zombies को मारने पर आपको लूट भी मिलती है, जिसमें ज्यादातर एमो पैक (गोलियां) होती हैं। आप जितने खतरनाक Zombies को मारेंगे आपको उतनी बेहतर लूट मिलेगी। जो आपको सर्वाइव करने में मदद करते हैं।

रात में Zombies होते हैं एक्टिव

Zombies गेम में रात में सबसे ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। बता दें, गेम में कई तरह के Zombies है, जिनमें पुलिस, लिकर और G1 भी शामिल हैं। गेम में Resident Evil का फेमस Zombie Tyrant भी शामिल है, जो इस गेम मोड का Boss है। इसे मारने पर आपको बेहतरीन लूट मिलती है। गेम में शामिल सभी Zombies की अलग-अलग क्षमताएं हैं। इनमें कुछ तेज भागते हैं, कुछ पावरफुल हैं और कुछ जहर फेंकते हैं। जिनसे आपको बचने की जरुरत होती है। इसमें Zombies के अलावा दूसरे प्लेयर्स के शामिल हो सकते हैं। जिसकी वजह से आपको Zombies को मारने के साथ-साथ दूसरे प्लेयर्स पर भी नजर रखनी होती है। जो इस अपडेट को काफी खास बनाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Long time there was waiting for updates in the PUBG Mobile game. However, it was interrupted for some reason. After all, Tencent Games has rolled out the new PUBG Mobile 0.11.0 update for all PUBG Mobile players. Its biggest feature is Zombie mode. Let's tell you about it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X