कैसे भेजें "रोज डे" पर ऑनलाइन गिफ्ट
रोज डे यानी वो दिन जब प्यार करने वाले एक दूसरे को रोज देकर प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन समय के साथ साथ रोज डे मनाने के ट्रैंड में बदलाव हो गया है अब लोग ऑनलाइन रोज गिफ्ट करके या फिर सोशल नटवर्किंग साइट में अपने प्यार का इजहार करते हैं।
फेसबुक के अलावा ट्विटर में भी रोज डे ट्रैंड में बना हुआ है। आज के दिन लोग अपने चाहने वालों को एसएमएस करके या फिर सोशल नेटवर्किग साइटस पर विश करते हैं। हिन्दी गिजबोट आज आपको कुछ ऐसे आईडिया बताएंगा जिससे आप भी अपने चाहने वालों को ऑनलाइन रोज या फिर गिफ्ट भेज सकते हैं।
ऑनलाइन रोज डे गिफ्ट भेजें
इंटरनेट पर कई ऑनलाइन साइटों में वैलेंटाइन डे गिफ्ट मिल रहें हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद का कोई भी गिफ्ट ऑनलाइन भेज सकते हैं। जैसे टेडी बियर, या फिर कोई ग्रीटिंग, ऑनलाइन साइटों में इस समय शॉप एंड क्लू में वैलेंनटाइन कांबो गिफ्ट दे रहा है जिसमें एक टैडी बियर, चॉकलेट, कैंडल के साथ गुलाब है।
सरप्राइज बुके
रोज डे पर आप अपने लवर को ऑनलाइन सरप्राइज बुके भी भेज सकते हैं। ऑनलाइन साइट ट्रेडस डॉट कॉम पर अलग अलग रेट के कई रोज बुके उपलब्ध हैं।


Click it and Unblock the Notifications







