Home
News

जानें, कौन और कहां कर रहा है आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल

By Neha
How to download e-aadhaar card? (Hindi)

भारत सरकार ने सभी जरूरी योजनाओं और सेवाओं में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। बिना आधार कार्ड के ये सेवाएं बंद हो जाएंगी, ऐसे में सरकार की तरफ से आधार कार्ड को लिंक करवाने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है। ऐसे में आपने न जानें कितनी बार 8 अंकों का आधार नंबर कई जगहों पर दर्ज कराया होगा और न जानें कितनी बार आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी जमा की होगी। क्या आप जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड डिटेल को कहां और कौन इस्तेमाल कर रहा है।

जानें, कौन और कहां कर रहा है आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल

यूनीक आइडेंटि‍फि‍केशन अथॉरि‍टी ऑफ इंडि‍या (UIDAI) ने अपने आधार की जानकारी चेक करने की सुवि‍धा दी है। यह अथॉरि‍टी आपके आधार को मैनेज करती है। अगर आप भी अपनी आधार कार्ड जानकारी का दुरुपयोग रोकना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि कब-कब और कहां आपकी आधार जानकारी का इस्तेमाल किया गया है, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1-

स्टेप 1-

सबसे पहले https://resident.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं। यहां जाकर आधार सर्वि‍सेज में Aadhaar Authentication History पर क्लिक करें।

स्टेप 2-

स्टेप 2-

अब आपके सामने 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर और कैप्चा में दिया गया सि‍क्‍योरि‍टी कोड डालें।

स्टेप 3-

स्टेप 3-

अब ओटीपी जनरेट करने के लि‍ए क्‍लि‍क करें।

स्टेप 4-

स्टेप 4-

आपके रजि‍स्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को यहां सबमि‍ट कर दें। यहां आपको वो टाइम लिमिट भी चुननी होगी, जि‍सके डि‍टेल आप देखना चाहते हैं।

स्टेप 5-

स्टेप 5-

अब आपको तारीख और समय के हि‍साब से पूरी डि‍टेल मि‍ल जाएगी कि कि कब और कहां-कहां, कि‍तनी बार आपके आधार को वैरि‍फाई करने के लि‍ए अथॉरि‍टी के पास रि‍क्‍वेस्‍ट आई है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि कोई और आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहा है, तो आप उसकी शिकायत ऑनलाइन भी कर सकते हैं।

नोट-

नोट-

अगर आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं, तो ये प्रोसेस पूरा नहीं हो सकेगा। इस जानकारी के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are Worried about Aadhaar misuse, so Here is how you can find out where it has been used.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X