स्पैम मेल से हैं परेशान तो ऐसे करें डिलीट
अगर आप मेल इस्तेमाल करते हैं, तो आपके अकाउंट में कई स्पैम मैल भी आती होंगी। ऐसी स्पैम मेल जल्दी ही आपका मेल स्पेस फुल कर देती है और आप कई जरूरी मेल्स मिस कर जाते हैं। स्पैम ईमेल्स दरअसल स्पैम इलेक्ट्रॉनिक्स होते हैं, जिनके जरिए आपके सिस्टम और स्मार्टफोन पर मैलवेयर भी हमला कर सकते हैं।
बता दें कि जीमेल स्पैम मेल्स को पहचानकर उन्हें अलग स्पैम फोल्डर में भेज देता है। अगर आप जीमेल यूजर्स हैं और ढेरों स्पैम मेल को एक-एक कर डिलीट करने से बचना चाहते हैं, तो यहां हम आपको 4 स्टेप्स में बल्क में स्पैम मेल्स डिलीट करना बता रहे हैं।

स्टेप 1- इसके लिए सबसे पहले आपको जीमेल अकाउंट में लोगिन करना होगा। इसके लिए ब्राउजर में mail.google.com सर्च करना होगा। अगर पहले से ही लोगिन हैं तो चलिए दूसरे स्टेप के बारे में जानते हैं।
स्टेप 2- लेफ्ट साइड में मौजूद स्पैम फोल्डर पर क्लिक करें। इसके लिए लेफ्ट साइड पर बने मोर ऑप्शन पर क्लिक कर स्पैम ऑप्शन चुनें। इसके अलावा आप जीमेल सर्च बार में भी "spam" सर्च कर सकते हैं।
स्टेप 3- स्पैम फोल्डर ओपन करने के बाद डिलीट ऐप स्पैम मैसेज लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- यहां से आप डिलीट स्पैम मैसेज पर क्लिक करें। यहां आपके पास सभी स्पैम मेल को परमानेंट डिलीट करने का कंफर्मेशन पॉपअप आएगा, जिसे ओके कर दें। अगर आप सभी स्पैम मेल्स को एक साथ डिलीट नहीं करना चाहते हैं, तो उसे एक-एक कर भी डिलीट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








