Home
News

जियो के बाद ये कंपनी लाई Mega Cashback ऑफर, जानें कैसे मिलेगा फायदा

By Neha Kashyap

टेलीकॉम कंपनियां इस समय अपने कस्टमर्स को कैशबैक ऑफर पेश कर रही है। सबसे पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए जियोफुटबॉल ऑफर पेश किया था। इसके बाद एयरटेल और अब आइडिया सैल्यूलर भी इस इस कैशबैक ऑफर में शामिल हो गई है।

आइडिया ने सभी नए 4जी हैंडसेट पर मेगा कैशबैक ऑफर पेश किया है। आइडिया इस Mega Cashback ऑफर से जियो के JioFootball ऑफर को काउंटर कर रही है। कंपनी का ये ऑफर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही कस्टमर्स के लिए वैलिड है, जो नया 4जी स्मार्टफोन खरीदते हैं।

जियो के बाद ये कंपनी लाई Mega Cashback ऑफर, जानें कैसे मिलेगा फायदा

आइडिया ने अपने मेगा कैशबैक ऑफर के लिए कई स्मार्टफोन कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है। इस ऑफर 23 फरवरी से शुरू हो चुका है और 30 अप्रैल तक चलेगा। ऑफर के तहत इस टाइम पीरियड में खरीदे गए 4 जी स्मार्टफोन पर आइडिया यूजर्स को 2000 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

इसके लिए आइडिया कस्मटर्स को हर महीने 199 रुपए या उससे अधिक कीमत वाले टैरिफ प्लान से रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद ही यूजर को कैशबैक मिलेगा। 199 रुपए के प्लान की जगह कस्मटर्स 398 रुपए, 449 रुपए, 459 रुपए और 509 रुपए के प्लान भी रिचार्ज कर सकते हैं।

जियो के बाद ये कंपनी लाई Mega Cashback ऑफर, जानें कैसे मिलेगा फायदा

यूजर्स को 2000 रुपए कैशबैक दो किस्तों में मिलेगा। 750 रुपए कैशबैक प्राप्त करने के लिए यूजर्स को पहले 18 महीने में कम से कम 3000 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। बाकी 1,250 रुपए कैशबैक प्राप्त करने के लिए यूजर्स को अगले 18 महीने में कम से कम 3000 रुपए का रिचार्ज कराना होगा।

आइडिया के पोस्टपेड यूजर्स इस कैशबैक ऑफर का फायदा उठाने के लिए 389 रुपए वाले निर्वाण प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं।

Jio Football कैशबैक ऑफर-

जियो के बाद ये कंपनी लाई Mega Cashback ऑफर, जानें कैसे मिलेगा फायदा

जियो सैमसंग, शाओमी, नोकिया, हुवावे, इंटेक्‍स और ब्‍लैकबरी सहित 22 अन्‍य कंपनियों के स्‍मार्टफोन खरीदने पर आपको जियो के द्वारा कैशबैक ऑफर दिया जाएगा। कंपनी सूत्रों से मिली रिर्पोट के अनुसार जियो नेटवर्क में आने वाले स्‍मार्टफोन के लिए जियो फुटबॉल ऑफर के तहत 2,200 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है।

रिलायंस जियो का यह ऑफर 15 फरवरी से 31 मार्च 2018 के बीच नए स्‍मार्टफोन का इस्‍तेमाल करते हुए पहला रीचार्ज करने पर वैलिड रहेगा।

198 रुपए या 299 रुपए पहले रिचार्ज के बाद यूजर्स को 50 रुपए के 44 वाउचर मिलेंगे, जो MyJio ऐप्लिकेशन पर क्रेडिट किए जाएंगे। यूजर्स प्रत्येक रिचार्ज पर 50 रुपए के वाउचर का फायदा ले सकेंगे हालांकि इस रिचार्ज वाउचर का फायदा लेने के लिए यूजर्स को सिर्फ MyJio ऐप से ही रिचार्ज कराना होगा।

अगर यूजर्स 31 मई 2022 से पहले रिचार्ज वाउचर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो ये अपने आप लेप्स हो जाएंगे। इसके पहले जियो शाओमी के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो पर भी ऑफर कर चुका है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Idea Cellular ne Mega Cashback Offerlaunch kiya hai, jisme sabhi new 4g smartphone purchase karne par users ko 2000 rs cashback milega.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X