5 Steps : फोन में डाउनलोड करें App, वो भी बिना इंटरनेट !
स्मार्टफोन यूजर्स के साथ कई बार ऐसा होता है कि उन्हें किसी ऐप की जरूरत होती है, लेकिन वो ऐप फोन में नहीं होता है और ऐप को इंस्टॉल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन भी मौजूद नहीं होता है। लेकिन आप बिना इंटरनेट के भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आपको सिर्फ 5 स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1-
बिना इंटरनेट के फोन में ऐप्स डाउनलोड करने के लिए आपके फोन फोन में App Backup & Restore ऐप होना जरूरी है। इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करें।
स्टेप 2-
अब ऐप को ओपन करें और उसमें Mobile Installed App को Select करें और फिर Backup पर क्लिक करें और फिर सेव करें।
स्टेप 3-
बैकअप सेव करने के बाद आपको ऐप के राइट साइड में ऊपर की ओर तीन डॉट पर क्लिक करना है और अब फिर सेटिंग में जाएं।
स्टेप 4-
अब Max version to Keep Option को Open पर क्लिक करें। उसके बाद नीचे दिख रहे बैकअप के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5-
अब फोन से कोई ऐप डिलीट होने या अनइंस्टॉल होने पर इंटरनेट भी उस ऐप को डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए App Backup & Restore में जाकर Archived पर क्लिक करें औऱ उस ऐप का नाम सर्च करें। सर्च रिजल्ट में वो ऐप आ जाएगा। अब उसे इंस्टॉल कर लें।


Click it and Unblock the Notifications








