Home
News

अपने स्मार्टफोन को ऐसे करें Factory reset, ये रखें सावधानियां !

By Neha

कई बार आपका स्मार्टफोन स्लो, लॉक या फ्रोजेन हो जाता है। ऐसे में इस प्रॉब्लम में निबटने के लिए आपके दिमाग में एक ही तरीका आता है और वह है फोन को फैक्ट्री रिसेट करना। हालांकि फैक्ट्री रिसेट करने पर फोन में मौजूद पूरा डेटा क्लियर हो जाता है और आपके पास बिल्कुल वैसी हालत में ही फोन रहता है, जैसा ये खरीदते वक्त था।

रिसेट करने फोन में स्टोर किए गए डाटा, कस्टम यूजर सेटिंग, इंस्टॉल किए गए ऐप, सेव किए गए पासवर्ड, यूजर अकाउंट आदि सभी क्लियर हो जाएंगे। ऐसे में फोन को रिसेट करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।

अपने स्मार्टफोन को ऐसे करें Factory reset, ये रखें सावधानियां !

कब करें स्मार्टफोन रिसेट-

कब करें स्मार्टफोन रिसेट-

अगर आप अपने फोन का पूरा डेटा क्लियर करना चाहते हैं, तो रिसेट करना बेस्ट ऑप्शन है। इसके अलावा फोन स्लो हो या वायरस अटैक हो जाए, तब भी ऐसा कर सकते हैं। स्मार्टफोन लॉक या फ्रोजेन होने पर भी फोन को रीसेट किया जाता है। अगर फोन रीबूट होने में असमर्थ हो तो भी आप उसको फैक्ट्री सेटिंग पर रीसेट कर सकते हैं।

स्मार्टफोन रिसेट करने से पहले रखें ये सावधानियां-

स्मार्टफोन रिसेट करने से पहले रखें ये सावधानियां-

स्मार्टफोन को रिसेट करने से इंस्टॉल किए गए सभी ऐप, डेटा (कॉन्टेक्ट, फोटो, वीडियो, ऑडियो आदि) डिलीट हो जाते हैं। हालांकि मेमोरी कार्ड पर जो भी डाटा स्टोर रहता है वो डिलीट नहीं होता है। ऐसे में सबसे पहले डेटा, ऐप का बेकअप ले लें। सबसे पहले एक्सटरनल मीडिया (मेमोरी कार्ड) पर मौजूद डाटा (फाइल, फोटो) को सेव करें। इसके बाद सेटिंग में जाकर फोन की मेमोरी का बैकअप ले लें।

एंड्रॉयड स्मार्टफोन ऐसे करें रीसेट-

एंड्रॉयड स्मार्टफोन ऐसे करें रीसेट-

अलग-अलग फोन और उसके ओपेरेटिंग सिस्टम के अनुसार रिसेट ऑप्शन आपको अलग जगह नजर आ सकता है। इसके लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं। यहां जाकर प्रायवेसी या बैकअप एंड रिसेट में रिसेट ऑप्शन मिलेगा। यहां फिर Reset phone पर क्लिक करें।

iPhone ऐसे रीसेट करें-

iPhone ऐसे रीसेट करें-

एक साथ Power/Sleep + Home बटन को 10 सेकेंट के लिए दबा कर रखें, जब तक कि ऐपल का लोगो न दिखाई दे। इसके बाद आपका फोन रिसेट हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to Factory reset your smartphone. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X