इस ट्रिक से जानें ईमेल भेजने वाले की लोकेशन !
दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले 10 ऐप में दूसरे नंबर टॉप सैकेंड नंबर पर यूज किया जाने वाला ऐप जीमेल है। अब इससे जीमेल के यूजर्स की बढ़ती संख्या का अंदाजा लगाया जा सकता है। ई-मेल के लिए ज्यादातर यूजर्स गूगल मेल का इस्तेमाल करते हैं। कई बार यूजर्स के पास ऐसे मेल आते हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं होती है और आप मेल भेजने वाले की लोकेशन जानना चाहते हैं। ऐसा पॉसिबल है और यहां हम आपको उस ट्रिक के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए आप भी मिनटों में मेल सेंडर की लोकेशन जान सकते हैं।

तीन तरीके से पता करें लोकेशन-
सबसे पहले तो आप ये जान लें कि मेल सेंडर की लोकेशन जानने के तीन तरीके होते हैं। इनमें से पहला तरीका आईपी एड्रेस ट्रेक करने का, दूसरा ई-मेल आईडी सर्च करके और तीसरा फेसबुक की मदद से पता लगाने का होता है।
आईपी एड्रेस से लोकेशन ट्रेक करें-
आईपी एड्रेस के जरिए मेल भेजने वाले की लोकेशन पता करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपके पास आया मेल ओपन करें। अब राइट साइड में टाइम के बगल में दिख रहे ऑप्शन पर क्लिक करें। अब SHOW ORIGINAL पर क्लिक करें। अब एक नया टैब खुलेगा और आपको आईपी एड्रेस पता चल जाएगा। अब आईपी एड्रेस को कॉपी करें और Wolfram Alpha पर जाकर आईपी एड्रेस सर्च करें। यहां आपको लोकेशन और यदि कंपनी है, तो कंपनी का नाम पता चल जाएगा।
ई-मेल आईडी सर्च लोकेशन ट्रेक करें-
अब हम आपको मेल सेंडर की लोकेशन के बारे में जानने का दूसरा तरीका बता रहे हैं। सबसे पहले ‘pipl' और ‘Spokio' वेबसाइट पर जाएं और इनके सर्च बार में जिस ई-मेल आईडी से मेल आ रहे हैं, उसे सर्च करें। यहां आपको सेंडर की लोकेशन के साथ-साथ कई सारे डिटेल मिल जाएंगे।
फेसबुक की मदद से लोकेशन ट्रेक करें-
सेंडर की लोकेशन पता करने का तीसरा तरीका है फेसबुक। इसके लिए वह ई-मेल आईडी कॉपी करें और फेसबुक के सर्च बार में जाकर उसे सर्च करें। अगर उस यूजर ने उसी ई-मेल आईडी से फेसबुक आईडी बनाई होगी या उस आईडी से किसी कंपनी का पेज या ग्रुप मौजूद होगा तो आपके सामने उससे जुड़ी जानकारी सामने आ जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








