फ्लिपकार्ट सेल आज से शुरू, हर खरीदारी पर 2000 रुपए कैशबैक
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की प्री दिवाली सेल शुरू हो गई है। इस "फेस्टिव धमाका डेज" सेल में कंपनी ग्राहकों को हर खऱीदारी पर 10 परसेंट कैशबैक ऑफर कर रही है। इस सेल का आयोजन 5 से 8 अक्टूबर तक किया जा रहा है, जिसमें ग्राहक हर खरीदारी पर 10 फीसदी (2,000 रुपए तक) का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट की इस सेल में कैशबैक ऑफर एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से की जाने वाली खरीद पर लागू है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रति कार्ड अधिकतम कैशबैक 2,000 रुपए होगा।' कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर के तहत खऱीदारी पर कोई मिनिमम रेट खरीदारी का नियम नहीं है। मतलब कितने भी कीमत के प्रॉडक्ट पर इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है।
इस ऑफर में मिला कैशबैक 10 जनवरी 2018 तक कस्टमर्स के कार्ड अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। इस ऑफर के तहत कस्टमर्स अधिकतम 2,000 रुपये तक कैशबैक हासिल कर सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर सभी एलिजबल प्रॉडक्ट्स के लिए ऑफर नजर आएगा।
बता दें कि ये ऑफर एक्सिस बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए Phonepe के जरिए किए जाने वाले पेमेंट पर अवेलेबल नहीं होगा।
कंपनी एक्सिस बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर अपने ग्राहकों को 10 परसेंट कैशबैक के अलावा और भी ऑफर्स दे रही है, जिनमें खरीदारी करने पर EMI ट्रांजेक्शन पर भी कैशबैक मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








