1GB Jio डेटा खत्म होने के बाद भी मिलेगी 4Gस्पीड, ट्राई करें ये ट्रिक
रिलायंस जियो एक साल में टॉप टेलीकॉम कंपनी में से एक बन गया है। एक साल के अंदर ही कंपनी ने करीब 12 करोड़ कस्टमर्स को जोड़ा है। हालांकि जियो पर बाकी टेलीकॉम कंपनियों से आरोप लगते रहे हैं, लेकिन जियो इस समय इंडिया की टॉप टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। कंपनी ने अपने एक साल के सफर में कई प्लान और ऑफर्स पेश किए और हाल ही में दुनिया का सबसे सस्ता 4जी फोन पेश किया है।

1GB लिमिट के बाद 128kbps होती है इंटरनेट की स्पीड-
जियो अपने यूजर्स को हर रोज इस्तेमाल के लिए एक जीबी डेटा देती है। एक जीबी डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 128kbps हो जाती है। इस स्पीड में यूजर्स को इंटरनेट इस्तेमाल करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी जल्दी से जियो का 1जीबी डेटा खत्म कर लेते हैं, उसके बाद इसकी इंटरनेट स्पीड से परेशान रहते हैं, तो यहां हम आपको एक ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे 1जीबी डेटा खत्म होने के बाद भी आप 4जी इंटरनेट स्पीड यूज कर सकते हैं।
क्या है ट्रिक-
सबसे पहले तो ये जान लें कि जियो अपने यूजर्स को रात के 2 बजे से लेकर 5 बजे तक 4जी स्पीड में अनलिमिटेड डाटा देता है, इस दौरान आप 4जी स्पीड में अनलिमिटेड डाउनलोडिंग कर सकते हैं। हालांकि अगर आप सोच रहे हैं कि इतनी रात को जागना आपके लिए मुश्किल है, तो बता दें कि आप कोई मूवी या फाइल डाउनलोड करने के लिए उसे शेड्यूल भी कर सकते हैं।
डाउनलोडिंग कर सकते हैं शेड्यूल-
अगर आप भी 1 जीबी डाटा खत्म होने के बाद 4जी स्पीड से डाउनलोडिंग करना चाहते हैं तो आपके पास दो ऑप्शन हैं। पहला जियो सिनेमा ऐप और दूसरा Advance Download Manager (ADM)। इन दोनों ऐप की मदद से आप वीडियो या फिल्म को रात 2 बजे से डाउनलोडिंग के लिए शिड्यूल कर सकते हैं।
जियो सिनेमा ऐप में ऐसे करें शेड्यूल-
जियो सिनेमा ऐप के जरिए फाइल या मूवी की डाउनलोडिंग शेड्यूल करने के लिए जियो सिनेमा ऐप में जाएं, अब जिस फिल्म को डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करें। अब डाउनलोड का बटन दबाएं। यहां आपको डाउनलोड और स्मार्ट डाउनलोड दो ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें से स्मार्ट डाउनलोड पर क्लिक करके आप फिल्म को रात 2 बजे से 5 बजे के बीच शिड्यूल कर सकते हैं। फिलहाल स्मार्ट डाउनलोड का ऑप्शन सभी फिल्मों के लिए नहीं है।
ADM में ऐसे करें शेड्यूल-
Advance Download Manager ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें। अब Browser में जिस फिल्म, वीडियो या गेम को डाउनलोड करना है उसे सर्च करें और डाउनलोड पर क्लिक करके ADM ऑप्शन को चुनें और अब जैसे ही ADM ऐप में Add पर क्लिक करके शिड्यूल करें। Add करने के बाद ऐप के ऊपर लेफ्ट साइड में 3 डॉट पर क्लिक करें। अब नीचे दिख रहे सेटिंग Setting बटन पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आपको Planning का विकल्प मिलेगा, यहां से 2 से 5 बजे का टाइम डाल दें। इसके बाद 2 से 5 बजे के बीच आपका फिल्म डाउनलोड हो जाएगी और डाटा अपने आप बंद हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








