Home
News

1GB डेटा के लिए पाकिस्तानी चुकाते हैं इतना पैसा, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

India vs Pakistan Data Price: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खस्ताहाल पाकिस्तान हमेशा से अपनी कायराना हरकतों से भारत को परेशान करता है और बदले में उसे मुंहतोड़ जवाब भी मिलता है।

एक तरफ भारत डिजिटल फ्रंट पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान का बेड़ा गर्क है। मोबाइल इंटरनेट की बात करें तो भारत दुनिया के सबसे सस्ते डेटा प्लान्स वाले देशों में गिना जाता है। यहां 1GB मोबाइल डेटा की कीमत सिर्फ 14 से 20 रुपये के बीच पड़ती है। ऐसे में लोगों के जेहन में सवाल है कि भारत-पाकिस्तान में डेटा की कीमतों में कितना फर्क है?

1GB डेटा के लिए पाकिस्तानी चुकाते हैं इतना पैसा

कहां कितना सस्ता इंटरनेट?

यह खास तब लगता है जब हम देखें कि पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश में यही डेटा 80 से 100 रुपये तक का पड़ता है। भारत में मोबाइल डेटा पाकिस्तान की तुलना में 5 गुना तक सस्ता है। भारत में पाकिस्तान के साथ-साथ कई देशों से बहुत सस्ता इंटरनेट मिलता है।

कमजोर टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मोबाइल कंपनियों जैसे Jio, Airtel और Vi के बीच चल रहे कड़े कॉम्पिटिशन और सरकार की डिजिटल इंडिया नीति की वजह से इंटरनेट इतना सस्ता हो पाया है। लाखों-करोड़ों यूजर्स की वजह से कंपनियों को स्केल का फायदा भी मिलता है। दूसरी तरफ, पाकिस्तान में टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर उतना मजबूत नहीं है। कंपनियों की संख्या कम है और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी भी डेटा की लागत बढ़ाती है।

भारत में डेटा सस्ता जरूर है लेकिन स्पीड और नेटवर्क स्टेबिलिटी, खासकर पहलगाम जैसे संवेदनशील और दूर-दराज इलाकों में, आज भी चुनौती बनी हुई है। हमले जैसी घटनाओं के दौरान सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी रीयल टाइम डेटा की अहमियत बढ़ जाती है। ऐसे में इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर का मजबूत होना जरूरी हो जाता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X