Starlink या Kuiper: कौन देगा सस्ते सैटेलाइट इंटरनेट का मजा! किसकी स्पीड होगी सुपरफास्ट?
भारत में Starlink की सर्विस अगले कुछ महीनों में शुरू हो सकती है। अब तक सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट लॉन्च करने को लेकर सिर्फ एलन मस्क ही एक्साइटेड थे। हालांकि, कुछ दिन पहले अमेजन ने भी इसमें एंट्री कर दी। बीते दिनों अमेजन ने 27 सैटेलाइट इंटरनेट का पहला बैच अंतरिक्ष की सैर पर भेजा था।
बता दें, अमेजन भी कुइपर (Amazon Kuiper) को लॉन्च करने के लिए कमर कस रहा है। कुछ लोगों के जेहन में सवाल आ रहा है कि कुइपर का मंथली प्लान या खर्च कितना होगा? यहां इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं।

कुइपर सर्विस की कीमत
Amazon ने फिलहाल अपने प्रोजेक्ट कुइपर के बारे में ऑफिशियल तौर पर ज्यादा डिटेल रिवील नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स में इसको लेकर बहुत कुछ पता चल चुका है। कुइपर का मुकाबला स्टारलिंक जैसी कंपनियों से है। स्टारलिंक और अन्य वैश्विक सैटकॉम कंपनियों ने सैटेलाइट इंटरनेट प्लान की कीमत $10-500 प्रति माह रखी है, जिसमें हार्डवेयर के लिए एकमुश्त लागत (जो लगभग $250-380 है) शामिल नहीं है।
जेएम फाइनेंशियल के अनुसार, यह भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के होम ब्रॉडबैंड प्लान की तुलना में 7-18 गुना ज्यादा महंगा है, जो $5-7 प्रति माह से शुरू होते हैं। स्टारलिंक ट्रेडिशनल सैटेलाइट इंटरनेट से फास्ट है, जो 220mbps तक की स्पीड देता है, लेकिन फाइबर से महंगा है।
क्या है प्रोजेक्ट कुइपर सैटेलाइट?
प्रोजेक्ट कुइपर पृथ्वी की निचली कक्षा में 3,000 से अधिक सैटेलाइट के माध्यम से ग्लोबल ब्रॉडबैंड पहुंच बढ़ाने के लिए अमेजन की एक पहल है। इस सर्विस के शुरू होने से दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों को सीमलैस कनेक्टिविटी का मजा मिलेगा।
स्टारलिंक vs कुइपर
Amazon ने कुछ दिन पहले अपने सैटेलाइट प्रोजेक्ट Kuiper का पहला लॉन्च किया था। यह लॉन्च 80 से ज्यादा प्लान किए गए लॉन्च का हिस्सा है, जिनके जरिए कंपनी 3,200 से ज्यादा सैटेलाइट्स की एक बड़ी टीम (constellation) तैयार करेगी। हालांकि ये संख्या बहुत बड़ी है, लेकिन रिकॉर्ड नहीं है। Space.com की रिपोर्ट के मुताबिक, SpaceX की Starlink ब्रॉडबैंड सर्विस पहले ही 7,200 से ज्यादा एक्टिव सैटेलाइट्स लॉन्च कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications








