इतने रुपये में मिलेगा Starlink के इंटरनेट का मजा! जानें एक महीने का खर्च
भारत में इंटरनेट क्रांति का नया अध्याय जल्द शुरू होने वाला है, क्योंकि सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस देने वाली बड़ी कंपनी Starlink अब यहां एंट्री के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कंपनी 10 डॉलर (लगभग 840 रुपये) से भी कम कीमत में प्रमोशनल अनलिमिटेड डेटा प्लान लॉन्च कर सकती हैं। हालांकि, उससे पहले स्टारलिंक को अभी कुछ मंजूरियां मिलना बाकी है।
बता दें, Starlink को भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए IN-SPACe से अंतिम मंजूरी का इंतजार है। वहीं, OneWeb और Jio Satellite जैसी कंपनियां पहले ही लाइसेंस प्राप्त कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें भी IN-SPACe से अप्रूवल पाने में लंबा इंतजार करना पड़ा था।

कंपनियों का लक्ष्य: तेजी से बढ़ाना यूजर बेस
Starlink समेत अन्य सैटकॉम कंपनियों का उद्देश्य भारत में तेजी से यूजर बेस खड़ा करना है, जो मिड से लॉन्ग टर्म में 1 करोड़ ग्राहकों तक पहुंच सकता है। यह वृद्धि कंपनियों को उनके स्पेक्ट्रम कॉस्ट की भरपाई में मदद करेगी।
स्पेक्ट्रम महंगा, लेकिन प्रीमियम कंपनियों को नहीं होगी दिक्कत
ट्राई (TRAI) ने सिफारिश की है कि शहरी इलाकों में सैटेलाइट इंटरनेट की मंथली फीस 500 रुपये के करीब होनी चाहिए। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि Starlink जैसी फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग कंपनियां इस प्रीमियम प्राइसिंग के बावजूद बाजार में मजबूती से टिक सकती हैं।
कंपनियों से क्या उम्मीद है?
- विशेषज्ञ मानते हैं कि Starlink और अन्य कंपनियां भारत में सस्ती कीमत पर डेटा प्लान्स लॉन्च कर सकती हैं, ताकि उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिले और शुरुआती लागत (CapEx) को जल्दी रिकवर किया जा सके।
- TRAI की रिपोर्ट के अनुसार, सैटेलाइट कंपनियों को AGR पर 4% शुल्क देना होगा और स्पेक्ट्रम यूज के लिए सालाना न्यूनतम 3,500 रुपये प्रति मेगाहर्ट्ज शुल्क लगेगा। साथ ही, कंपनियों को अलग-अलग 8 लाइसेंस भी लेने होंगे।
IIFL रिसर्च: क्षमता बनी सबसे बड़ी चुनौती
- IIFL की रिपोर्ट बताती है कि Starlink के पास फिलहाल करीब 7,000 सैटेलाइट हैं, जो ग्लोबली लगभग 40 लाख यूजर्स को सेवा दे रहे हैं।
- अगर 2030 तक यह संख्या 18,000 सैटेलाइट्स तक पहुंच भी जाए, तब भी भारत में 1.5 मिलियन (15 लाख) यूजर्स को ही सेवा मिल पाएगी।
- यह भी बताया गया है कि अमेरिका और अफ्रीका जैसे देशों में Starlink को क्षमता की वजह से नई कनेक्शन देना बंद करना पड़ा था।
Starlink कैसे पहुंचाएगा इंटरनेट?
Starlink अपने नेटवर्क से धरती के किसी भी हिस्से में हाई-स्पीड इंटरनेट बीम करता है। एक यूजर को Starlink Kit मिलती है जिसमें एक डिश, WiFi राउटर, पावर केबल और माउंटिंग ट्राइपॉड होता है। यूजर को डिश को खुले आसमान में इंस्टॉल करना होता है। सेटअप और मॉनिटरिंग के लिए मोबाइल ऐप भी उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








