Home
News

दुनिया का सबसे सेफ फोन इस्तेमाल करते हैं 'ओबामा'

By Agrahi

बराक ओबामा दुनिया के सबसे सुरक्षित इंसानों में आते हैं। उनकी सुरक्षा का खास खयाल रखा जाता है। इसमें कोई शक नहीं कि उनकी सुरक्षा का इतना खयाल क्यों रखा जाता है! आखिर वह सबसे ताकतवर माने जाने वाले देश के राष्ट्रपति हैं, और खुद सबसे ताकतवर इंसान भी।

ओबामा की सुरक्षा का हर लिहाज से ध्यान रखा जाता है चाहे वो भारत दौरे के दौरान हो या फिर जो फोन वो इस्तेमाल करते हैं उसके लिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका फोन कैसे दुनिया का सबसे सुरक्षित फोन है!

ओबामा ब्लैकबेरी का फोन इस्तेमाल करते हैं। फिर भी उनका का फ़ोन किसी भी अन्य फोन से अलग है। चलिए आज बात करते हैं राष्ट्रपति बराक ओबामा के फोन की और उन बातों की जो उसे इस धरती का सबसे सुरक्षित फोन बनाती है -

सिक्योरिटी

सिक्योरिटी

ओबामा दुनिया के सबसे पॉवरफुल व्यक्ति हैं और यही वजह है कि उनके ऊपर हमेशा ही खतरा मंडरा रहा होता है। उनके लिए फोन में एक पासवर्ड या लॉक पैटर्न ही काफी नहीं है, जो किसी शक्की गर्लफ्रेंड से बचाए। ओबामा पर हर समय कई प्रोफेशनल हैकर्स, ख़ुफ़िया एजेंसी साथ ही आतंकवादियों की भी नजरें रहती हैं। हर कोई जानना चाहता है कि वह कब क्या करते हैं, कहाँ जाते हैं, किस से मिलते हैं।

एनएसए ने तैयार किया है खास फोन

एनएसए ने तैयार किया है खास फोन

हमने कई बार सुना है कि ओबामा ब्लैकबेरी का फोन इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका ब्लैकबेरी फोन अन्य ब्लैकबेरी फोन की तरह नहीं है। ओबामा जी ब्लैकबेरी फोन इस्तेमाल करते हैं उसे नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी ने खास तरह से बनाया है।

न ही सेल्फी कैमरा व न ही व्हाट्सएप

न ही सेल्फी कैमरा व न ही व्हाट्सएप

ओबामा के फोन में न ही कोई सेल्फी कैमरा है न ही व्हाट्सएप है। इस फोन में गेम्स या कोई भी टेक्स्ट फीचर नहीं है।

लिमिटेड कालिंग

लिमिटेड कालिंग

ओबामा के फोन से किसी को भी फोन नहीं किया जा सकता है। उनका फोन में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर जिसके फोन में होगा केवल उसी व्यक्ति को कॉल किया जा सकता है। उन व्यक्तियों में उपराष्ट्रपति जो बिडेन। ओबामा के स्टाफ के चीफ व टॉप एडवाइजर्स व उनकी पत्नी मिशेल ओबामा शामिल हैं। इसके अलावा उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी इसमें शामिल हैं।

सिक्योर कनेक्शन

सिक्योर कनेक्शन

ओबामा का फोन एक खास सिक्योर बेस स्टेशन में ही कनेक्ट होता है। इससे उनका फोन ट्रैक किए जाने से बचता है। उनके साथ यह सिक्योर बेस स्टेशन हर जगह जाता है, जहाँ भी वह जाएं।

अन्य टेक न्यूज़

अन्य टेक न्यूज़

हिंदी गिज़बॉट

हिंदी गिज़बॉट

ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए पढ़ें हिंदी गिज़बॉटलाइक करें हमारा फेसबुक पेज!

 
Best Mobiles in India

English summary
How Obama's phone the is safest in the world! Though we know that he is the most powerful personality in the world, but its about his Phone. Lets see whats there in that.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X