WannaCry से भी खरतरनाक निकला Locky Ransomware, ऐसे करें बचाव
सरकार ने निर्देश जारी करते हुए एक खतरनाक रैनसमवेयर के प्रति लोगों को सचेत किया है। Locky नामक ये रैनसमवेयर मेल के जरिए कंप्यूटर सिस्टम को अपना निशाना बनाता है। सरकार द्वारा जारी एक निर्देश में कहा गया कि ये सिस्टम पर अटैक कर उसे पूरी तरह लॉक कर देता है। इसके बाद सिस्टम अनलॉक के लिए हैकर्स फिरौती की मांग करते हैं, नहीं तो निजी डेटा को लीक करने की धमकी दी जाती है।

Locky Ransomware से कैसे करें बचाव-
सरकार ने अलर्ट में बताया कि बताया कि ये रैंसमवेयर मेल के जरिए सिस्टम को निशाना बनाता है और अब तक करीब 23 मिलियन यूज़र्स को अपना निशाना बना चुका है। ये खतरनाक मेल ज्यादातर कॉमन सब्जेक्ट जैसे 'प्लीज प्रिंट', 'डॉक्यूमेंट','फोटोज', 'स्कैन' और 'डॉक्यूमेंट' के साथ आता है, जिसे देखकर लोग क्लिक कर देते हैं और उनका सिस्टम इस रैनसमवेयर से प्रभावित हो जाता है। इस रैनसमवेयर से बचाव के लिए ये सावधानियां अपनाएं।
इन डोमेन्स को करें ब्लॉक-
लॉकी रैनसमवेयर इन डोमेन से आ सकता है, तो इन्हें ब्लॉक करें।
greatesthits[dot]mygoldmusic[dot]com
files with extension " [.]lukitus" or "[.]diablo6"
file Win[.]JSFontlib09[.]js
hxxp://geocean.co[.]id/657erikftgvb??pGDIWEKDHD=pGDIWEKDHD
Locky ransomware post-infection URL: hxxp://46.183.165.45/imageload.cgi
ये गलतियां न करें-
लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट्स रखें और सिक्योरिटी का ध्यान रहें। अपने कंप्यूटर और ई-मेल्स को समय से स्कैन करते रहें। एंटीवायरस का इस्तेमाल करें। महत्वपूर्ण डाटा का बैकअप रखें। किसी भी संदिग्ध लिंक और ई-मेल पर क्लिक न करें। अपने सिस्टकम में एंटी वायरस को जरूर अपडेट करते रहें।
सरकार पहले भी कर चुकी है अलर्ट-
पिछले कुछ महीनों में रैनसमवेयर के हमले के मामले बढ़े हैं। कुछ समय पहले भी Wannacry रैनसमवेयर के अटैक के समय सुरक्षा एजेंसी ने इस तरह के वायरस से बचने के लिए इंटरनेट यूजर्स को अलर्ट किया था।


Click it and Unblock the Notifications








