Jio के भविष्य की झलक: लॉन्च हुआ RIYA, Voice Print और नए फीचर्स
Reliance Jio इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने शुक्रवार को कंपनी की 48वीं एजीएम (Annual General Meeting) में जियो हॉटस्टार (JioHotstar) के भविष्य की झलक पेश की। उन्होंने कई नए इनोवेटिव फीचर्स की घोषणा की, जिनमें RIYA एक वॉयस-एनेबल्ड सर्च असिस्टेंट, Voice Print और JioLenZ शामिल हैं।
आकाश अंबानी ने बताया कि जियोहॉटस्टार ऐप लॉन्च होते ही सिर्फ तीन महीनों में 600 मिलियन से ज्यादा यूजर्स जुड़ गए। इसमें 75 मिलियन से अधिक कनेक्टेड टीवी शामिल हैं। साथ ही 300 मिलियन पेड सब्सक्राइबर्स के साथ जियोहॉटस्टार अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बन गया है और यह पूरी तरह भारत में संभव हुआ है।

RIYA - बोले और कंटेंट देखें
नए फीचर RIYA के बारे में आकाश अंबानी ने कहा कि यह वॉयस-एनेबल्ड असिस्टेंट आपकी भाषा और स्टाइल को समझकर कंटेंट खोजने का काम करेगा। आपको सिर्फ बोलना होगा और RIYA आपके मनपसंद सीरीज, मैच हाइलाइट्स या शो के खास पलों को तुरंत सामने ले आएगा।
Voice Print अब स्टार्स बोलेंगे आपकी भाषा
कंपनी का दूसरा बड़ा इनोवेशन है Voice Print। इसकी मदद से दर्शक अब फिल्मों और खेल प्रसारण को अपनी पसंदीदा भारतीय भाषा में देख पाएंगे। खास बात यह है कि इसमें AI वॉयस क्लोनिंग और लिप-सिंक टेक्नॉलजी का उपयोग होगा। यानी आपके पसंदीदा स्टार्स आपकी भाषा बोलते हुए बिल्कुल नेचुरल दिखाई देंगे।
JioLenZ और Maxview 3.0
नई टेक्नॉलजी JioLenZ यूजर्स को कंटेंट को अपने हिसाब से कस्टमाइज करने और अलग-अलग एंगल से एक्सपीरियंस करने का अवसर देगी। वहीं क्रिकेट प्रेमियों के लिए Maxview 3.0 लॉन्च किया गया है जिसमें एक ही स्क्रीन पर मल्टी-कैमरा एंगल्स, लाइव स्कोरकार्ड्स, इंस्टेंट हाइलाइट्स और भाषा विकल्प के साथ पहले से ज्यादा इंटरेक्टिव अनुभव मिलेगा।
आगे की राह
आकाश अंबानी ने कहा कि जियोस्टार (JioStar) लगातार प्लेटफॉर्म्स और भौगोलिक विस्तार पर काम कर रहा है। उनका कहना था, "हम हमेशा अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए कंटेंट, सॉफ्टवेयर और AI को जोड़कर नई संभावनाओं की तलाश में रहते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications








