इस ट्रिक से देखें, Facebook पर किस फ्रेंड ने, क्या-क्या लाइक किया

फेसबुक ने अपने यूजर्स के लिए कई फीचर्स पेश किए हैं। ये फीचर्स फेसबुक को और ज्यादा इंटरेस्टिंग बनाते हैं। हालांकि अगर आप कुछ फेसबुक ट्रिक जान लें, तो आपका एक्सपीरियंस और ज्यादा मजेदार हो सकता है। हम अपने पिछले आर्टीकल में कई फेसबुक ट्रिक्स बता चुके हैं। आज हम आपको वो ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप जान सकते हैं कि आपके फ्रेंड्स ने फेसबुक की किन पोस्ट को 'लाइक' किया है। आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में।

स्टेप 1-
सबसे पहले अपने पीसी, लैपटॉप या स्मार्टफोन से फेसबुक लॉगिन करें।
स्टेप 2-
अकाउंट लॉग इन करने के बाद सबसे ऊपर दिखाई दे रहे सर्च ऑप्शन में Photo Liked By (....) इस ब्रेकेट में उस व्यक्ति का नाम लिखें, जिसके द्वारा लाइक किए गए पोस्ट और इमेज को आप देखना चाहते हैं।
स्टेप-3
इस ट्रिक की खास बात ये है कि इसमें न सिर्फ आप अपने फेसबुक फ्रेंड्स बल्कि उन लोगों के द्वारा लाइक किए गए पोस्ट भी देख सकते हैं, जो आपके फ्रेंड लिस्ट में शामिल नहीं है।
स्टेप- 4
मान लीजिए आपने Photo Liked By Mark Zuckerberg सर्च बॉक्स में टाइप किया। अब आपके सामने वो सारे इमेज और पोस्ट आ जाएंगे, जो मार्क ने लाइक किए होंगे।
स्टेप-5
वहीं, अगर आप भूल चुके हैं कि आपने अभी तक कौन-कौन सी पिक्चर्स को लाइक किया है, तो इसके लिए आप Photo Liked By Me टाइप कर देख सकते हैं। यहां हम इस ट्रिक को बहुत यूजफुल नहीं बता रहे हैं, लेकिन टाइम पास के लिए ये ट्रिक बुरा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








