अपने मोबाइल से कैसे भेजें फ्री एसएमएस ?
फ्री एसएमएस का नाम सुनते ही आखों में एक नई चमक सी आ जाती है खासतौर से जब त्यौहारों का मौसम चल रहा हो क्योंकि ज्यादातर कंपनियां त्यौहारों के आते ही एसएमएस पैक पर रोक लगा देतीं हैं जिससे 1 रुपए से लेकर 1.50 पैसे तक एसएमएस रेट चार्ज करते हैं।
लेकिन अगर आप चाहें तो ऑनलाइन कई ऐसी साइटें हैं जिनकी मदद से आप पूरी दुनियां में कहीं भी फ्री एसएमएस भेज सकते हैं। बस इसके लिए इन साइटों में आपको एक लॉगइन एकाउंट बनाना होगा, एकाउंट बनाने के बाद जिस नंबर पर एसएमएस भेजना है वो नंबर लिखकर अपना मैसेज आप भेज सकते हैं। इनमें से कुछ साइटों में एक दिन में 10 या 5 से ज्यादा एसएमएस नहीं भेजे जा सकते। लेकिन कुछ में अनलिमिटेड एसएमएस भेजे जा सकते हैं।
160by2
एसएमएस भेजने की ये काफी पॉपुलर इंडियन साइट है जिसमें आप भारत में किसी भी मोबाइल नंबर पर फ्री एसएमएस भेज सकते हैं, साइट का इंटरफेस काफी आसान है जिससे कोई भी इसे प्रयोग कर सकता है। साइट में 160 शब्दों तक के एसएमएस भेज जा सकते हैं।
साइट में जाने के लिए क्लिक करें
SlideSMS
स्लाइड एसएमएस की मदद से आप इंटरनेशन एसएमएस फ्री में भेज सकते हैं, स्लाइड एसएमएस से 200 देशों में 300 शब्दों तक एसएमएस भेज जा सकते हैं।
साइट में जाने के लिए क्लिक करें
Way2SMS
वे2 एसएमएस भारत में ऑनलाइन एसएमएस भेजन की काफी पॉपुलर साइट है, साइट में एसएमएस भेजने के साथ जी टॉक और याहू में अपने दोस्तों से चैटिंग भी कर सकते हैं।
साइट में जाने के लिए क्लिक करें
SMScity
एसएमएस सिटी द्वारा आप फ्री इंटरनेशनल एसमएस भेज सकते हैं इसके अलावा एसएमएस में फ्री पिक्चर भी जोड़ सकते हैं। साइट द्वारा 22 देशों में मैसेज भेज जा सकते हैं।
साइट में जाने के लिए क्लिक करें
SMS440
एसएमएस 440 में 440 कैरेक्टर तक का मैसेज लिखा जा सकता है, साथ ही आप हिन्दी, इंग्लिश में से कोई भी भाषा का एसएमएस भेज सकते हैं।
साइट में जाने के लिए क्लिक करें
TextmeFree
टेक्ट मी फ्री की मदद से आप दुनिया में कहीं भी एसएमएस भेज सकते हैं। इसके लिए आपको कोई भी रजिस्ट्रेशन या एकाउंट बनाने की कोई जरूरत नहीं।
साइट में जाने के लिए क्लिक करें
Indyarocks
अपने एडवासं फीचरों की वजह से इंडिया रॉक एक समय में काफी पॉपुलर साइट हुआ करती थी, इसके अलावा आप अपने एसएमएस का शिड्यूल भी कर सकते हैं।
साइट में जाने के लिए क्लिक करें
AtroChatro
इस साइट की मदद से आप भारत में सीडीएमए और जीएसएमस किसी भी नंबर पर एसएमएस कर सकते है, साइट में ढेर सारे एसएमएस टॉपिक भी दिए गए हैं।
साइट में जाने के लिए क्लिक करें
Text4FreeOnline
टेक्ट 4 फ्री ऑनलाइन में आप 700 तक के मैसेज भेज सकते हैं साथ में पिक्चर भी अटैच कर सकते हैं।
साइट में जाने के लिए क्लिक करें
Mysmsindia
मॉयएसएमएस इंडिया में शब्दों की कोई लिमटि नहीं है आप अनलिमिटेड शब्दों के साथ अपना मैसेज भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications