गूगल क्रॉम पर वेबसाइट को अपनी लोकेशन एक्सेस करने से कैसे रोकें
इंटरनेट सर्फिंग के दौरान किसी वेबसाइट को ओपन करने पर कई बार यूजर्स के सामने एक ऑप्शन आता है, जिसमें वेबसाइट यूजर की लोकेशन को एक्सेस करने की परमिशन मांगती है। अगर आप ये परमिशन एक्सेप्ट करते हैं, तो आपके लोकेशन डिटेल्स उस वेबसाइट तक पहुंच जाएंगे और जब भी आप उस वेबसाइट पर विजिट करेंगे आपकी लोकेशन अपने आप वेबसाइट ट्रेक कर लेगी। क्या आप जानते हैं, ऐसा क्यों होता है।

दरअसल इस तरह की वेबसाइट अपने यूजर्स की ज्यादा से ज्यादा जानकारी इक्ट्ठा करना चाहती हैं। इन्हीं में से मुख्य जानकारी होती है यूजर का लोकेशन संबंधी डेटा। इन डेटा के जरिए ये वेबसाइट अपने यूजर्स तक ज्यादा से ज्यादा सटीक चीजें, प्रॉडक्ट, विज्ञापन या कंटेंट पहुंचाना चाहती हैं।
अगर आप वेबसाइट को इसकी परमिशन देते हैं, तो जितनी भी बार आप उस वेबसाइट पर विजिट करेंगे आपकी लोकेशन ट्रेक कर ली जाएगी। लेकिन अगर आप ये परमिशन डिनाय करते हैं, तो हर विजिट पर आपसे लोकेशन की परमिशन मांगी जाएगी। ऐसे में कई बार बार-बार परमिशन डिनाय करना परेशान कर देता है। अगर आप सभी वेबसाइट के लिए अपनी लोकेशन एक्सेस परमिशन को ब्लॉक करना चाहते हैं, तो सिर्फ 5 स्टेप्स में ऐसा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे गूगल क्रोम पर अपनी लोकेशन ब्लॉक करें।
आपको बता दें कि हम गूगल क्रोम के Version 61.0.3163.100 पर आपको वेबसाइट ब्लॉक करना बता रहे हैं। अगर आपने क्रोम का वर्जन अपडेट नहीं किया है, तो भी ये ऑप्शन आपको आसानी से मिल जाएंगे।
स्टेप 1-
सबसे पहले सेटिंग ऑप्शन में जाएं।
स्टेप 2-
अब एडवांस सेटिंग में जाकर प्रायवेसी और सिक्योरिटी ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3-
अब कंटेंट सेटिंग पर जाकर लोकेशन ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4-
यहां आपको वेबसाइट के लिए लोकेशन ब्लॉक करने ऑप्शन मिलेगा।
स्टेप 5-
अगर ये ऑप्शन अभी तक ऑन था, तो इसे ऑफ कर दें। इसके बाद वेबसाइट किसी भी वेबसाइट पर विजिट करने पर आपकी लोकेशन ट्रेक करने की परमिशन नहीं मांगेगी।


Click it and Unblock the Notifications








