Home
News

दिवाली में फ्री गिफ्ट के नाम पर हो रहा है बड़ा स्कैम, लिंक क्लिक करते है बैंक अकाउंट हो जा रहा खाली

दिवाली में फ्री गिफ्ट के नाम पर हो रहा है बड़ा स्कैम

दिवाली आ गई है और इसके साथ गिफ्ट, शुभकामनाओं और मैसेजों का दौर शुरू होने वाला है। इस त्योहारी सीजन का सबसे अच्छा फायदा उठाने के लिए स्कैमर लोगों को नकली दिवाली ऑफर और मैसेज के जरिए ठगने का एक नया तरीका लेकर आए हैं। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा टीम द्वारा जारी एक एडवाइजरी जारी किया गया है।

ये मैसेज बना सकते हैं आपको कंगाल

एडवाइजरी के अनुसार, दिवाली की शुभकामनाओं के कुछ वायरल मैसेज यूजर को पर्सनल और बैंकिंग डिटेल चुराने के लिए टारगेट कर रहे हैं। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) ने खुलासा किया कि इन दिवाली मैसेजों के कुछ चीनी वेबसाइटों के साथ लिंक हैं क्योंकि वायरल मैसेजों के लिंक .cn डोमेन एक्सटेंशन का इस्तेमाल करते हैं, जबकि अन्य .xyz और .top जैसे एक्सटेंशन का इस्तेमाल करते हैं।

सरकार ने जारी की एडवाइजरी

जैसा कि सरकार की टीम द्वारा एक एडवाइजरी में बताया गया है, "विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि) पर नकली मैसेज प्रचलन में हैं जो यूजर को गिफ्ट लिंक और पुरस्कारों को फ्री में देने का झूठा दावा करते हैं। ये स्कैम ज्यादातर महिलाओं को टारगेट कर रहा है और व्हाट्सएप / टेलीग्राम / इंस्टाग्राम अकाउंट पर साथियों के बीच लिंक शेयर करने के लिए कहा जाता है। "

How the Diwali wish message scam works

सबसे पहले एक दीवाली विश मैसेज जिसमें एक खतरनाक लिंक होता है, जैसे ही विक्टिम उस लिंक पर क्लिक करता है, पीड़ित को एक नकली वेबसाइट के साथ बधाई दी जाती है जो एक लोकप्रिय ब्रांड की नकल करती है। फिर पीड़ित को कुछ व्यक्तिगत डिटेल भरने और एक स्पेशल गिफ्ट पाने के के लिए अपने कांटेक्ट, मैसेज, कॉल रिकॉर्ड तक जानकारी ले लेते है। वेबसाइट स्पेशल दिवाली गिफ्ट का दावा करने के लिए पीड़ित को कुछ दोस्तों और उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ मैसेज शेयर करने के लिए कहती है।

ऐसे स्कैम से बचने के तरीके

इस तरह की धोखाधड़ी से बचे रहने के लिए, आपको कभी भी अपना बैंकिंग डिटेल किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। किसी भी वेबसाइट को खोलने से पहले आपको यूआरएल को ध्यान से पढ़ना चाहिए और संदिग्ध एक्सटेंशन पर भी नजर रखनी चाहिए।

 
Best Mobiles in India

English summary
How the Diwali wish message scam works
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X