Home
News

मोबाइल फोन खो जाने पर Gpay और Phonepay को ऐसे करें ब्लॉक, यहां जानें पूरी जानकारी

आजकल लोग ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। इन ऐप्स की मदद से जल्दी पैसे भेजे और प्राप्त किए जा सकते हैं। साथ ही कंपनी अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कुछ सुविधा भी ऑफर करती हैं।

ऐसे में अगर आपका मोबाइल फोन चोरी हो जाए या फिर खो जाए तो फोन में मौजूद यूपीआई के जरिए खाते से पैसे डेबिट भी हो जाएंगे। इस परिस्थिति में तत्काल UPI आईडी को ब्लॉक करना बहुत जरूरी हो जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में फोन खो जाने पर UPI को कैसे ब्लॉक करेंगे बताने जा रहे हैं।

मोबाइल फोन खो जाने पर Gpay और Phonepay को ऐसे करें ब्लॉक, यहां जानें

अगर आपके पास Google Pay ऐप है, तो आप 18004190157 नंबर पर कॉल करके और जरूरी डिटेल देकर अपनी UPI आईडी को ब्लॉक करवा सकते हैं। वहीं अगर आप PhonePe ऐप का उपयोग कर रहे हैं, तो इस नंबर पर 02268727374 या 08068727374 पर कॉल कर सकते हैं और UPI आईडी को फौरन ब्लॉक कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप पेटीएम ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको 01204456456 पर कॉल करके यूपीआई आईडी को ब्लॉक करना होगा। खासतौर पर कस्टमर केयर अधिकारी जरूरी जानकारी वेरिफाई करने के बाद ही यूपीआई आईडी को ब्लॉक करेंगे।

मोबाइल फोन खो जाने पर Gpay और Phonepay को ऐसे करें ब्लॉक, यहां जानें

हालांकि, इस दौरान यह ध्यान देना होगा कि, पेटीएम ऐप का उपयोग करने वाले यूजर वेबसाइट के 24-घंटे सहायता अनुभाग के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको यह जानना भी बेहद जरूरी है कि, वे एक दिन में यूपीआई के जरिए कितना भुगतान कर सकते हैं।

यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने यूपीआई ऑप्शन के जरिए किए जाने वाले लेनदेन के लिए एक सीमा तय कर दी है। NPCI के अनुसार यदि कोई भी यूपीआई यूजर एक दिन में किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये तक का भुगतान कर सकता है।

मोबाइल फोन खो जाने पर Gpay और Phonepay को ऐसे करें ब्लॉक, यहां जानें

वहीं, पिछले साल दिसंबर में भारतीय रिजर्व बैंक ने अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए यूपीआई भुगतान के लिए लेनदेन की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी थी।

गौरतलब है कि, NPCI ने अपने सर्कुलर में बताया था कि, रोजाना ट्रांजैक्शन यूपीआई सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है, खासकर अस्पतालों और शैक्षणिक सेवाओं के लिए।

विशेष रूप से, पूंजी बाजार, बीमा और व्यावसायिक लेनदेन पर UPI सीमा 2 लाख रुपये है। RBI रिटेल डायरेक्ट योजना के तहत IPO बुकिंग या भुगतान के लिए यूपीआई लेनदेन की सीमा 5 लाख रुपये है। गौरतलब है कि लोग Paytm और PhonePay ऐप के मुकाबले Google Pay ऐप का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
how to block google pay and phonepay if mobile phone is lost know details here in Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X