E-stamp paper को ऑनलाइन खरीदने का तरीका
इंटरनेट की वजह से आम लोगों के काफी सारे काम काफी आसान हो गए हैं। हालांकि अभी भी काफी सारे लोग ऐसे हैं जो इंटरनेट का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। रोजमर्रा जिंदगी में जरूरत पड़ने वाली काफी सारी ऐसी चीजें हैं जो इंटरनेट के जरिए घर बैठे काफी आसानी से हो सकती है लेकिन जानकारी के अभाव में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

E-stamp Paper
इन्हीं जरूरतों में से एक जरूरत है E-stamp Paper की। E-stamp paper की काफी सारी चीजों के लिए पड़ती है। स्टॉप पेपर एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें आपको अपने किसी भी दस्तावेज को कानूनी मान्यता दिलवाते हैं। किसी भी दस्तावेज को कानूनी मान्यता देने का काम स्टॉप पेपर करता है। इसके लिए टैक्स के रूप में सरकार को एक स्टॉप ड्यूटी देनी पड़ती है। ये स्टॉप ड्यूटी अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग अमाउंट की होती है।
कुछ साल पहले तक स्टॉप पेपर को खरीदना एक मुश्किल काम होता था। स्टॉप पेपर आसानी से नहीं मिलते थे। स्टॉप पेपर के लिए कई सरकारी दफ्तरों और बैंकों के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब आप आसानी से अपने घर बैठे स्टॉप पेपर खरीद सकते हैं। इस नए स्टॉप पेपर को सरकार ने ई-स्टॉप पेपर का नाम का दिया है।
ऑनलाइन खरीदने का तरीका
ई-स्टॉप पेपर खरीदने के लिए आपको इंटरनेट पर बहुत सारी सरकारी और प्राइवेट वेबसाइट मिल जाएगी। अपने अपने शहर में प्रोवाइड कराने वाली वेबसाइट पर जाकर ई-स्टॉप पेपर ऑर्डर कर सकते हैं। आपको ई-स्टॉप पेपर ऑर्डर करने के लिए एक फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में आपको अपना नाम, पता, जिस काम के लिए ई-स्टॉप पेपर खरीदना चाहते हैं, इन सभी जानकारियों को भरना होगा। उसके बाद आपको एक रकम चुननी होगी।
आप अपने ई-स्टॉप पेपर के लिए जितने रुपए की स्टॉप ड्यूटी सरकार को देना चाहते हैं, उसका विकल्प चुनें। इसके बाद आपको कुछ प्रक्रियाएं करनी होगी। जिसके बाद आप अपना ई-स्टॉप पेपर ऑर्डर कर पाएंगे। अगर आप प्राइवेट वेबसाइट के जरिए करेंगे तो आपको कुछ अतिरिक्त रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। इस तरह से आप कभी भी कहीं से भी अपने लिए ई-स्टॉप पेपर खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








