बिना अपना मोबाइल नंबर दिखाए किसी को कॉल कैसे करें, जानिए इसकी पूरी जानकारी
क्या आपके दिमाग में कभी ऐसा क्या आया है कि आप किसी को कॉल करें लेकिन उसे आपका नंबर ना दिखाई दे। इसका मतलब जिसे आप कॉल करना चाहते हैं उसे ये पता ना चलें कि कॉल आपके नंबर से आया है। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं लेकिन करना नहीं जातने तो हम आपको बताएंगे कि ऐसा कैसे कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको बहुत सारे ऐप्स भी इंटनेट पर मिल जाएंगे लेकिन हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे।

किसी को अपने नंबर की जानकारी दिए बिना कॉल करने के लिए दो तरीके होते हैं। एक तो आप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद बहुत सारे ऐप्स में से किसी ऐप को डाउनलोड करके कर सकते हो और दूसरा अपने मोबाइल सेटिंग में कुछ सिस्टम को सेट करके। यहां पहले हम मोबाइल ऐप के बारे में बताते हैं कि किसी भी मोबाइल ऐप की मदद से आप कैसे किसी को बिना अपना नंबर दिखाए कॉल कर सकते हैं।
ऐप्स के जरिए
आप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर में जाकर अगर Hide call जैसी ऐप को ढूढेंगे तो आपको ढ़ेर सारे ऐप्स मिल जाएंगे। उन ऐप्स को इंस्टॉल करने के बाद आपको उसमें रजिस्टर करना पड़ेगा। रजिस्टर करने के बाद आपके स्क्रीन में एक नया इंटरफेस खुलेगा। इसमें सबसे ऊपर पहले कॉलर में आपको कॉलर आईडी यानि आप किस नाम को दिखाना चाहते हैं वो लिखना या डालना पड़ेगा। उसके नीचे आपको जिसे कॉल करना है उसका नंबर डालना होगा।
इन दोनों चीजों को डालने के बाद ठीक उसी के नीचे कॉलिंग और हैंगअप का ऑप्शन दिखाई देगा। कॉल या डायल के ऑप्शन को क्लिक करके आप उस इंसान को कॉल कर पाएंगे जिसका नंबर आपने ऊपर डाला होगा। इस तरह से जिसे आप कॉल कर रहे हैं उसे आपका नंबर भी नहीं दिखाई देगा और कॉल भी लग जाएगी।
इस तरीके से आप कॉल तो कर पाएंगे लेकिन इसमें एक समस्या होती है। इस तरीके से आप सिर्फ एक या दो मिनट ही बात कर पाएंगे। उसके बाद कॉल अपने आप कट जाएगी। इसका मतलब अगर आप ज्यादा देर तक अपना नंबर छिपाकर बात करना चाहते हैं तो आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। ऐप्स के जरिए आप सिर्फ एक या दो मिनट तक ही कॉल कर पाएंगे।
अगर आप ज्यादा देर तक नंबर छिपा कर किसी से बात करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ऐप के क्रेडिट्स को खरीदना होगा। ऐप के क्रेडिट्स को खरीदने के लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे। इसके बाद आप जितना चाहे अनलिमिटेड टाइम तक अपने नंबर छिपा कर कॉल पर बात कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस तरह की कॉलिंग करने पर आपको क्लियर साउंड क्वालिटी नहीं मिलेगी।
फोन की सेटिंग के जरिए
अब इस तरह की कॉल को करने का दूसरा तरीका फोन की सेटिंग से Show my caller id को हाइड करके होता है। आपको अपने फोन की सेटिंग में जाकर कॉल सेटिंग में जाना होगा और वहां से मोर (More) में जाना होगा। वहां आपको Show my caller id का ऑप्शन दिखाई देगा। उसको क्लिक करने के बाद वहां पर हाइड का ऑप्शन दिखाई देगा उसको क्लिक कर दें।
टेलिकॉम वेबसाइट्स के मुताबिक इस प्रक्रिया को करने के बाद आपको अपने कस्टमर केयर को कॉल करके इस सर्विस को एक्टिवेट कराना पड़ेगा। इस सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए आपको कुछ चार्ज भी देना पड़ेगा। अगर आप कंपनी से बिना सर्विस एक्टिवेट कराए कॉल करने की कोशिश करेंगे तो आपकी कॉल कनेक्ट नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications








