Home
News

50 रुपये में बदलेगा Aadhaar में मोबाइल नंबर, आसान है पूरा प्रोसेस

आधार कार्ड (Aadhaar card) के बिना किसी सरकारी या गैर-सरकारी योजना का लाभ लेना मुमकिन नहीं है। हर जगह इसे अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में जरूरी है कि इसमें सभी चीजें अपडेट हों। बैंकिंग, सिम कार्ड, पेंशन, PF, और सरकारी योजनाओं में आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बेहद जरूरी है।

अगर आपका नंबर बदल गया है या पुराना नंबर बंद है, तो उसे अपडेट करना जरूरी है ताकि OTP वेरिफिकेशन जैसी सेवाएं सुचारू रूप से चल सकें। अगर आप इस प्रोसेस के बारे में नहीं जानते हैं तो हम यहां आपको पूरा तरीका बता रहे हैं।

50 रुपये में बदलेगा Aadhaar में मोबाइल नंबर

आधार से मोबाइल नंबर लिंक या बदलने की प्रक्रिया

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आपको कुछ जरूरी स्टेप फॉलो करने होंगे।

  • UIDAI की वेबसाइट https://appointments.uidai.gov.in
  • पर जाना होगा।
  • "Book Appointment" विकल्प चुनें।
  • अपना शहर और नजदीकी आधार केंद्र चुनें।
  • आधार अपडेट/सुधार सर्विस के तहत "Mobile Number Update" का विकल्प चुनें।
  • इसकी फीस 50 रुपये है।

केंद्र पर जाकर करें अपडेट

  • निर्धारित तारीख पर अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं।
  • वहां आपको एक फॉर्म भरना होगा जिसमें अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • अधिकारी आपके फिंगरप्रिंट या बायोमेट्रिक से वेरिफिकेशन करेंगे।

जरूरी दस्तावेज

  • केवल आधार कार्ड की एक फोटोकॉपी पर्याप्त है।
  • किसी अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत नहीं होती।

शुल्क और अपडेट टाइम

  • इसके लिए ₹50 का शुल्क देना होता है।
  • आमतौर पर 5 से 10 दिन के भीतर मोबाइल नंबर अपडेट हो जाता है।
  • अपडेट पूरा होने पर आपको नया मोबाइल नंबर UIDAI सिस्टम में रजिस्टर हो जाएगा।

कैसे करें स्टेटस चेक?

UIDAI की वेबसाइट पर जाकर "Check Aadhaar Update Status" में अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें।

अगर आपका अपडेट पूरा हो गया है, तो वेबसाइट पर "Update Successful" दिखेगा।

सावधानी रखें

कभी भी किसी अनजान वेबसाइट पर आधार या OTP शेयर न करें।

UIDAI की सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट और केंद्रों पर ही अपडेट कराएं।

अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो जल्द से जल्द अपडेट करा लें। क्योंकि बिना मोबाइल नंबर लिंक किए आप कई डिजिटल और सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X