Paytm Fastag: अकाउंट कैसे डिलीट करें और नए के लिए कैसे करें आवेदन, यहां जानें सबकुछ
RBI ने कुछ नियमों के उल्लंघन के चलते Paytm Payments Bank की ज्यादात सेवाओं को बंद करने का फैसला किया है। जिसमें Paytm FASTag भी शामिल है। 15 मार्च के बाद इसे उपभोक्ता रिचार्ज भी नहीं करा सकेंगे।
ऐसे में सभी उपभोक्ताओं को FASTag का इंतज़ाम करना होगा, जिससे कि आप 15 मार्च के बाद भी बिना किसी समस्या के भारत में किसी भी टोल बूथ से होकर अपनी यात्रा कर सकें।

लेकिन इसके लिए आपको FASTag को किसी दूसरे बैंक में पोर्ट करवान होगा, या इसे डिएक्टिवेट करके नया फास्टैग लेना होगा। अगर आप भी इसे लेकर चिंतित है कि,ये कैसे होगा तो चलिए आपको इस आर्टिकल में हम Paytm Fastag अकाउंट को कैसे डिलीट करें और नए के लिए कैसे करें आवेदन बताते हैं।
RBI की तरफ से जारी किए गए अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (FAQs) में इसकी जानकारी दी गई है। FAQ में बताया गया है कि, किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए 15 मार्च 2024 से पहले किसी अन्य बैंक द्वारा जारी किया गया एक नया FASTag हासिल करने का सुझाव दिया जाता है।

Paytm FASTag को ऐसे करें डीएक्टिवेट: उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर और टैग आईडी का इस्तेमाल करके वर्तमान पेटीएम फास्टैग खाता बंद कर सकते हैं।
ये करने के लिए आपको 1800-120-4210 पर कॉल करना है और अपना मोबाइल नंबर बताएं जिसके लिए फास्टैग पंजीकृत है। इसके साथ अपने वाहन पंजीकरण संख्या (VRN) या टैग आईडी को भी इसमें शामिल करें। इसके बाद आपसे पेटीएम के ग्राहक सहायता एजेंट संपर्क करेंगे।

इसके अलावा पेटीएम फास्टैग को कैसे बंद करें: सबसे पहले आपको पेटीएम ऐप में प्रोफाइल आइकन पर टैप करना है और हेल्प एंड सपोर्ट पर जाकर क्लिक करें। इसके आगे बैंकिंग सेवाएं और भुगतान सेक्शन के तहत फास्टैग का चुनाव करें और हमारे साथ चैट करें बटन पर क्लिक करें। कार्यकारी से खाता डिएक्टिवेट करने के लिए कहें । इसके बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
नया फास्टैग ऑनलाइन कैसे करें: My FASTag ऐप को पहले डाउनलोड करें। अब आपको Buy FASTag पर क्लिक करना है, जो आपको टैग खरीदने के लिए एक ई-कॉमर्स लिंक पर आपको ले जाएगा। ऐसे आप फास्टैग खरीद सकते है।
या तो फिर My FASTag ऐप में Activate FASTag पर क्लिक करें। अब अमेजन या फ्लिपकार्ट में से किसी एक को चुनें। फास्टैग आईडी और अपना वाहन डिटेल्स भरें। अब यह एक्टिव हो जाएगा।
इसके अलावा आप फास्टैग को सदस्य बैंकों से भी खरीद सकते हैं। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बरोदा, एयरटेल पेमेंट्स बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक, IDBI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित येस बैंक भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications







