Home
News

इंस्टाग्राम को फेसबुक से कैसे करें डिस्कनेक्ट, सिर्फ 2 मिनट में...!

अगर आप सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहते हैं तो आपको पता होगा कि इंस्टाग्रम और फेसबुक अकाउंट्स को लिंक करने के काफी फायदे हैं। सबसे पहला तो ये कि आप अपनी इंस्टा पोस्ट्स को बेहद आसानी से फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं। साथ ही फेसबुक फ्रेंड्स को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी कनेक्ट करना बहुत आसान हो जाता है।

इंस्टाग्राम को फेसबुक से कैसे करें डिस्कनेक्ट

लेकिन अगर आप दोनों अकाउंट्स को एक दूसरे से लिंक नहीं करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप इन अकाउंट को डिलिंक कर सकते हैं। सबसे पहले हम जानेंगे कि फेसबुक से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को कैसे डिसकनेक्ट करें-

इंस्टाग्राम अकाउंट को फेसबुक से डिसकनेक्ट करें

इंस्टाग्राम को फेसबुक से डिसकनेक्ट करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करें।
अब Settings -> Options and click on Linked Accounts -> Facebook पर जाएं।
इसके बाद अनलिंक अकाउंट पर टैप करें।

आईओएस डिवाइस पर आपसे पूछा जाएगा कि फेसबुक अकाउंट को डिसकनेक्ट करें। आपको Yes पर टैप करना है।

इसी तरह बिजनेस अकाउंट यूज़र्स पर्सनल अकाउंट पर स्विच करके डिसकनेक्ट कर सकते हैं।

इसके लिए उन्हें बिजनेस सेटिग्स पर जाना होगा और उसके बाद Switch Back to Personal Account पर टैप करना होगा।

ऐसा करने के बाद आपकी नई पोस्ट्स फेसबुक पर अपीयर नहीं होंगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट्स को फेसबुक से कैसे रिमूव करें-

अगर आप अपनी इंस्टा पोस्ट्स को फेसबुक से रिमूव करना चाहते हैं जो कि आपने पहले शेयर की हुई हैं। तो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

* सबसे पहले, Settings -> Apps पर जाएं।

* इंस्टाग्राम के आइकॉन पर क्लिक करें।

* स्क्रीन के सबसे नीचे आपको रिमूव ऐप का ऑप्शन दिखाई देगा।

* इस ऑप्शन पर क्लिक करें।

* पॉप-अप विंडो में आपको रिमूव ऑल योर इंस्टाग्राम पोस्ट्स का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां क्लिक करें।

* जैसे ही आप कंफर्म करेंगे, सारी पोस्ट रिमूव हो जाएंगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you remain active on social media, then you will know that there are many benefits of linking Instagram and Facebook accounts. First of all, you can share your Insta posts on Facebook very easily. Also it becomes very easy to connect Facebook friends with your Instagram account.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X