WhatsApp Trick: बिना ऑनलाइन आए भी किसी से चैट करने का तरीका
वॉट्सऐप अपने यूज़र्स के लिए ढेरों फीचर्स लेकर आ चुका है लेकिन यूज़र्स को अब भी एक फीचर का इंतजार है। वो फीचर है online होते हुए भी online ना दिखाने वाला फीचर। जी हां, अगर आप देर रात तक चैटिंग करते हैं लेकिन आप बहुत कम लोगों से ही बात करना पसंद करते हैं। और आप चाहते हैं कि दूसरे लोग आपको online ना देख पाएं तो यकीनन आप भी इस फीचर का इंतज़ार कर रहे होंगे।

बिना ऑनलाइन आए कैसे मैसेज करें
जब भी यूज़र्स वॉट्सऐप पर ऑनलाइन आते हैं तो सभी को ऑनलाइन दिखने लगता है। इसे छुपाया नहीं जा सकता। यानि अगर आप किसी यूजर की चैट विंडो ओपन करेंगे और वो ऐप यूज कर रहा है तो उसके नाम के नीचे online लिखा हुआ आता है।
ऐसे में अगर आप वॉट्सऐप पर online दिखे बिना चैटिंग करना चाहते हैं तो फिलहाल ऐप के लिए ना तो ऐसा कोई फीचर आया है और ना ही इसे सेटिंग्स के ज़रिए हाईड किया जा सकता है। ऐप पर ऑनलाइन दिखने का नुकसान यह है कि अन्य यूज़र्स जिनसे आप बात नहीं करना चाहते उन्हें भी पता चल जाता है कि आप किसी के साथ चैटिंग कर रहे हैं। ऐसे लोग जिनसे आप बात नहीं करना चाहते फिर ऐसा लगता है कि आप उन्हें जान बूझकर इग्नोर कर रहे हैं।
फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
चलिए आपकी इस समस्या का समाधान हमारे पास है। जिससे आप अपना ऑनलाइन स्टेटस दिखे बिना या last seen शेयर किए बिना आराम से एप यूज़ कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने होंगे। प्ले स्टोर पर मौजूद WA bubble for chat ऐप की मदद से ऐसा किया जा सकता है। आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे,
1) सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और WA bubble for chat ऐप को डाउनलोड करें।
2) इसके बाद ऐप को ओपन करें। यहां आपसे कई ऐक्सेसिबिलिटी परमिशंस मांगी जाएंगी। आप allow पर क्लिक करें।
3) अब वॉट्सऐप पर आने वाले मेसेजेस आपको बबल्स में शो होंगे।
4) जब यहां चैटिंग करेंगे तो आप whatsapp पर किसी को भी online शो नहीं होंगे और ऑफलाइन रहते हुए भी आराम से चैटिंग कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








