Whatsapp Chatting Security: व्हाट्सएप पर कोई और तो नहीं पढ़ रहा आपकी चैटिंग? करें चेक
Whatsapp Chatting Security : सेफ कम्युनिकेशन की वजह से WhatsApp पर चैटिंग करना आजकल दुनियाभर में काफी कॉमन हो गया है. लोग चैटिंग के दौरान अपने निजी बातचीत भी लिखते हैं. लेकि जरा सोचिए, अगर कभी किसी के हाथ आपकी सारी वाट्सऐप चैटिंग हाथ लग जाए तो क्या होगा. एक ऐसा feature हमारे मोबाइल फोन में होता है जिसके बारे में नहीं पता होता. आज आपको बताते हैं कि आपकी safe chatting कैसे लीक हो सकती है और किस तरीके से आप ऐसा होने से रोक सकते हैं.

आप की एक लापरवाही पड़ सकती है भारी
आपको बता दें कि भारत में इस वक्त करीब 48 करोड़ लोग व्हाट्सऐप (WhatsApp) का यूज कर रहे हैं. इस ऐप का इस्तेमाल बढ़ने की वजह इसकी सेफ्टी (Safety) मानी जाती है. हालांकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी को भी इस Safety में सेंध लगाने का मौका दे सकती है. इसके लिए किसी को भी केवल एक छोटी सी ट्रिक का इस्तेमाल करना होता है. इस ट्रिक का नाम है WhatsApp Web. सभी फोन के WhatsApp Web का फीचर दिया गया होता है. इसका मतलब होता है कि इस फीचर का इस्तेमाल कर आप एक व्हाट्सऐप अकाउंट (whatsapp account) को 4 डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकते हैं. इस दौरान आप यह भूल जाते हैं कि आप किसी दुसरे डिवाइस में आपना whatsapp ऑन कर रखा है.
एक साथ 4 डिवाइस पर चला सकते हैं व्हाट्सऐप
बता दें कि आप अपने ऑफिस में लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करते हैं और आपको बार-बार व्हाट्सऐप (WhatsApp) चैटिंग की जरूरत होती है तो आप WhatsApp Web पर जाकर दुसरे डिवाइस में शेयर कर लेते हैं. इसके लिए आपको अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप (laptop or desktop) पर जाकर गूगल में WhatsApp Web लिखना होगा. इसके बाद WhatsApp Web आने पर आपको एक स्कैन कोड दिखाई देगा. फिर आप अपने फोन के व्हाट्सऐप अकाउंट (whatsapp account) में जाकर सेटिंग में जाएंगे. वहां पर आपको Linked Devices लिखा दिखाई देगा. इस पर आप को Click करने होगा. जिसके बाद आपका whatsapp दुसरे Devices में खुल जाएगा.

कैसे लीक हो सकती है आपकी chatting
आप Linked Devices को क्लिक करेंगे तो scanner ओपन हो जाएगा. इसके बाद आप उस scanner से लैपटॉप या डेस्कटॉप पर दिख रहे कोड को स्कैन करेंगे. उसके स्कैन होते ही आपके मोबाइल फोन के साथ ही आपके लैपटॉप या डेस्कटॉप में भी उसी अकाउंट से WhatsApp चलने लगेगा. इस दौराव आप की सारी बातें उस दुसरे डिवाइस में दिखाई देगा जो आप अपने फोन में कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप गलती से घर जाते समय लैपटॉप या डेस्कटॉप के WhatsApp Web को logout नहीं करते हैं तो आपका व्हाट्सऐप खुला रह जाएगा और इस दोरान आपकी सभी बातें (chatting) कोई भी देख सकता है.
तुरंत करें log out
इस दौरान अगर आपको शक हो कि कोई उपरोक्त तरीके से आपके message तो नहीं पढ़ रहा है तो आप एक trick से उसके बारे में पता लगा सकते हैं. आपको सबसे पहले अपने WhatsApp को खोलना होगा. वहां पर तीन डॉट (three dots) दिखाई देंगे. उन तीन डॉट पर क्लिक करने पर Linked Devices का ऑप्शन नजर आएगा. उस पर क्लिक करते ही आपको नीचे उन सभी डिवाइस की जानकारी मिल जाएगी, जहां पर आपका WhatsApp अकाउंट चल रहा है. अगर आपको लगता है कि सामने दिख रही डिवाइस में कोई आपकी नहीं है तो आप उस पर क्लिक कर log out कर सकते हैं.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications







