Home
News

घर बैठे WhatsApp से करें Shopping और Corona से बनाएं Distancing

कोविड-19 के चलते सोशल मीडिया ऐप व्हाट्सऐप अपने यूज़र्स का खास ख्याल रख रहा है और नए फीचर्स ला रहा है। पिछले ही दिनों कंपनी ने पेमेंट का फीचर जारी किया था। वहीं अब हाल ही में Whatsapp ने Carts फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के आने से यूज़र्स को रोजमर्रा की ज़रुरतों के लिए बाहर भीड़ भाड़ एरिया में नहीं जाना पड़ेगा बल्कि घर से बैठकर उन्हें ऑर्डर कर सकेंगे।

कोरोना को कम करने के लिए Carts

कोरोना को कम करने के लिए Carts

आपको बता दें कि हम लोग जब बाहर कुछ खरीददारी करने के लिए जाते हैं तो कई बार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होता है। इसकी वजह से कोरोना का खतरा बढ़ जाता है। तो ऐसे में ये फीचर आपके लिए लाभदायक हो सकता है। आइए हम Carts के बारे में जानते हैं।

व्हाट्सऐप ने जारी किया Carts

व्हाट्सऐप ने जारी किया Carts

WhatApp का ‘कार्ट' फीचर किसी ई-कॉमर्स साइट के ‘ऐड टु कार्ट' बटन की तरह ही है। आप इस फीचर पर कैटलॉग ब्राउज कर सकेंगे और उन्हें ऑर्डर कर पाएंगे। ये पूरा प्रोसेस एक मैसेज की तरह होगा। इससे किसी बिजनेस के लिए ऑर्डर इन्क्वॉयरी को चेक करने, कस्टमर रिक्वेस्ट मैनेज करने और सेल्स क्लोज करने में आसानी रहेगी।

कैसे यूज करें वॉट्सऐप कार्ट्स?

कैसे यूज करें वॉट्सऐप कार्ट्स?

1) सबसे पहले अपना व्हाट्सऐप ओपन करें।
2) इसके बाद आप जहां से शॉपिंग करना चाहते हैं, उनके बिजनेस प्रोफाइल पर जाएं।
3) शॉपिंग के बटन पर क्लिक करें।
4) यहां से आप कैटलॉग देख सकेंगे।
5) कैटलॉग खुलने के बाद आप प्रॉडक्ट ब्राउज कर सकते हैं। इसके बाद आप अपनी पसंद के प्रॉडक्ट को सिलेक्ट करें।

Add to Cart ऑप्शन

Add to Cart ऑप्शन

अब आपके सामने Message Business और Add to Cart ऑप्शन दिखाई देंगे। प्रोडक्ट के बारे में जानकारी के लिए Message Business पर टैप करें और खरीदने के लिए उन्हें Add to Cart पर क्लिक करें। अगर आप और शॉपिंग करना चहते है तो आप Add More ऑप्शन पर टैप करें। आप एक साथ कई प्रोडक्ट्स को कार्ड में एड कर सकते हैं। ऑर्डर पूरा होने पर आप ऑर्डर सेलर को भेज सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Due to Kovid-19, the social media app WhatsApp is taking special care of its users and bringing new features. Recently, the company released the payment feature. At the same time, WhatsApp has recently launched the Carts feature. With the introduction of this feature, users will not have to go outside the crowded area for everyday needs, but will be able to order from home.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X