मोबाइल, PC या लैपटॉप पर Deepseek डाउनलोड और उपयोग कैसे करें, यहां जानें सबकुछ
चीनी AI मॉडल DeepSeek अपनी एडवांस क्षमताओं और इनोवेशन के कारण सुर्खियों में है। MIT द्वारा लाइसेंस प्राप्त यह ओपन-सोर्स मॉडल रिसर्च्स और डेवलपर्स के लिए आसानी से उपलब्ध है। DeepSeek R1 अब AI कम्युनिटी में एक खास टूल बन चुका है, जो टेक्नोलॉजी लवर्स और AI पेशेवरों को अपनी प्रोजेक्ट्स में नई संभावनाओं का पता लगाने के लिए आकर्षित कर रहा है।
DeepSeek R1 की ओपन-सोर्स विशेषता इसे व्यक्तिगत और व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स के लिए अनुकलित और स्वतंत्र रूप से उपयोग करने की अनुमति देती है। उसे अपने कंप्यूटर पर स्थापित करने, सेटअप करने और उपयोग करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण स्टेप्स का पालन करना आवश्यक है।

इंस्टॉलेशन शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका कंप्यूटर सिस्टम DeepSeek की आवश्यकताओं को पूरा करता है। चूंकि DeepSeek में भारी डेटा प्रोसेसिंग और मॉडल प्रशिक्षण शामिल हो सकता है, इसलिए एक हाई-प्रदर्शन वाली मशीन की आवश्यक्ता होती है। यहां सिस्टम की सामान्य आवश्यकताएं दी गई हैं।
ऑपरेटिंग सिस्टम:
Windows 10 या बाद का वर्जन
macOS 10.15 या बाद का वर्जन
Linux (Ubuntu 18.04 या बाद का वर्जन)
हार्डवेयर आवश्यकताएं:
CPU: मल्टी-कोर प्रोसेसर (क्वाड-कोर या उच्चतर अनुशंसित)
GPU: उच्च-प्रदर्शन GPU (AI कार्यों के लिए आमतौर पर CUDA समर्थन वाला NVIDIA आवश्यक है)
RAM: न्यूनतम 8GB (AI-संबंधित कार्यों के लिए 16GB या अधिक अनुशंसित)
स्टोरेज: कम से कम 50GB खाली स्थान वाला SSD (बड़े डेटासेट को संभालने के लिए अधिक स्थान की आवश्यकता होती है)
सॉफ्टवेयर निर्भरताएं:
Python (मॉडल ट्रेनिंग और स्क्रिप्टिंग के लिए)
CUDA टूलकिट (GPU त्वरण के लिए)
आवश्यक डीप लर्निंग लाइब्रेरी (जैसे, TensorFlow, PyTorch)
DeepSeek सॉफ्टवेयर कैसे डाउनलोड करें
DeepSeek सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए R1 के विभिन्न मॉडल उपलब्ध हैं, जिनके पैरामीटर 1.5 बिलियन से लेकर 70 बिलियन तक हो सकते हैं। DeepSeek R1 की कीमत लगभग 684 रुपये प्रति मिलियन टोकन है। ओलाम का उपयोग करने से क्लाउड सब्सक्रिप्शन की समस्याओं से बचा जा सकता है। यहां स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है, जो विंडोज कंप्यूटर पर DeepSeek को इस्टॉल और सेटअप करने में मदद करेगी।
यहां OLLAMA का उपयोग करके अपने विंडोज कंप्यूटर पर DeepSeek को कैसे इंस्टॉल और सेट अप करें, इस पर स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी गई है।
- सबसे पहले आधिकारिक OLLAMA वेबसाइट पर जाएं और विंडोज इंस्टॉलर डाउनलोड करें।
- इंस्टॉलर पर डबल-टैप करें और ऑन-स्क्रीन प्रॉम्प्ट का पालन करें।
- आगे बढ़ने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पास कम से कम 4GB तक का खाली स्टोरेज स्पेस है।
- इंस्टॉल होने के बाद अपने कंप्यूटर पर कमांड प्रॉम्प्ट ओपन करें।
- डिबग मोड सक्षम करके एप्लिकेशन शुरू करने के लिए निम्न कमांड दर्ज करें: $env:OLLAMA_DEBUG="1" & "ollama app.exe"
- दूसरी तरफ मैक यूजर्स सीधे आधिकारिक Ollama वेबसाइट से इंस्टॉलर डाउनलोड कर सकते हैं। ऑप्शन के तौर पर यदि आप Homebrew से परिचित हैं, तो आप Ollama को इंस्टॉल करने के लिए निम्न कमांड का उपयोग कर सकते हैं।
DeepSeek का उपयोग कैसे करें
- DeepSeek का इस्तेमाल करने के लिए टर्मिनल ओपन करें। एक बार जब यह खुल जाए, तो निम्न कमांड टाइप करें: ollama run deepseek-r1:8b.
- कमांड चलाने के लिए Enter टैप करें और DeepSeek R1 शुरू हो जाएगा, जिससे आप टर्मिनल इंटरफेस के जरिए मॉडल के साथ बातचीत कर सकेंगे।
वेब पर DeepSeek तक कैसे पहुंचें
- यदि आप सॉफ्टवेयर डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं, तो आप आसानी से वेब पर AI मॉडल तक पहुंच सकते हैं।
- बस https://chat.deepseek.com/sign_in पर जाएं।
- यहां आपको अपनी ईमेल ID/नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करने के लिए कहा जाएगा। ऑप्शन के तौर पर आप Google अकाउंट का इस्तेमाल करके भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद, आप Chatbot के साथ बातचीत करना शुरू कर सकते हैं।
- हालांकि, यहां ध्यान देना होगा कि नए रजिस्ट्रेशन वर्तमान में रोक दिए गए हैं।
स्मार्टफोन पर DeepSeek का कैसे इस्तेमाल करें
आपको बता दें, DeepSeek ऐप Apple ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध है। अपने iPhone पर ऐप स्टोर ओपन करें> सर्च बार में जाकर DeepSeek टाइप करें और इंस्टॉल करें। आप ईमेल आईडी और पासवर्ड सेट करके ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








