Home
News

ऐसे करें Instagram Reels Video को मिनटों में डाउनलोड

जब से Instagram ने अपने ऐप में शॉर्ट वीडियो Reels का फीचर शुरू किया है उसके बाद से ही यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज हर कोई छोटा बड़ा सोशल मीडिया पर अपनी चमक बिखेरने की कोशिश कर रहा है। अभी इंस्टाग्राम रील वीडियो का फीचर बहुत ही लोकप्रिय हो रहा है। हालांकि कुछ लोग Reels वीडियो को डाउनलोड करके रीयूज या वॉट्सऐप स्टेट्स पर लगाना चाहते है लेकिन उन्हें पता नहीं है कि डाउनलोड कैसे करें।

ऐसे करें Instagram Reels Video को मिनटों में डाउनलोड

तो आइये आज हम गिज़बॉट पर आपको यह बताएँगे कि आप कैसे इंस्टाग्राम के उन छोटे वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।

थर्ड पार्टी वेबसाइट से Instagram Reels Video डाउनलोड करें

अभी जब हम इंटरनेट पर रील वीडियो डाउनलोड के लिए खोजते है तो बहुत सारी थर्ड पार्टी वेबसाइट मिल जाती है जिसकी मदद से आप आसानी से वीडियो को अपने मोबाइल में सेव करके यूज कर सकते है।

ऐसी ही एक वेबसाइट (instadp.com) है। यहाँ पर आपको जाने के बाद आप सिर्फ रील वीडियो ही नहीं बल्कि DP और स्टोरी भी सेव कर सकते है।

वेबसाइट ओपन करने के बाद आपको Reel वीडियो की लिंक डालने का एक खाली बॉक्स दिखेगा, वहाँ लिंक पेस्ट करने के बाद Download का बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर देना है।

इसके बाद पेज रिफ्रेश होगा और नया पेज खुलेगा जहाँ Security Check होगा, मतलब साइट यह देखती है कि आप बोट तो नहीं है। तो आपको यह कैप्चा वाला प्रोसेस पूरा करना होगा।

फिर आपके सामने वीडियो वाला पेज आ जाएगा जहाँ वीडियो के ठीक नीचे डाउनलोड का ऑप्शन दिखेगा, तो आपको वहाँ क्लिक करके वीडियो को सेव कर लेना है। बस काम ख़त्म।

इसके अलावा आपको ऐसी ही कुछ और साइट्स मिल जायेगी जैसे w3toys.com और instafinsta.com, वहाँ से भी आप Reels Video आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

ऐसे करें Instagram Reels Video को मिनटों में डाउनलोड

ऐप से करें इंस्टाग्राम शॉर्ट वीडियो डाउनलोड

वेबसाइट के अलावा Google Play Store पर ऐसे बहुत से ऐप भी उपलब्ध है जिसकी मदद से आप वीडियो को डाउनलोड कर सकते है।

आपको प्ले स्टोर पर जाकर यह सर्च करना है "Instagram reels downloader", बहुत सारे ऐप्स देखने को मिलेंगे। फिर जिसकी रेटिंग अच्छी है उसको डाउनलोड कर सकते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reels invites you to create fun videos to share with your friends or anyone on Instagram. Record and edit 15-second multi-clip videos with audio, effects, and new creative tools.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X