Jio Phone में Share Chat कैसे डाउनलोड करें
इसमें कोई दो राय नहीं है कि जियो फोन काफी लोकप्रिय हैं। जियो फीचर फोन्स को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा है। अब रिलायंस जियो भारत में साल के अंत तक 4जी स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल, कंपनी अर्फोडेबल कीमत पर दो 4जी फीचर फोन ऑफर कर रही है।
दोनों ही फीचर फोन व्हाट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब जैसी ऐप्स से लैस हैं। जियो के फीचर फोन में इन ऐप्स का होना ही इनकी पॉपुलैरिटी का कारण है। खैर, आज हम आपको ये बताएंगे कि अपने इस फीचर फोन को और भी खास बनाने के लिए आप इसमें ShareChat को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
ShareChat ऐप क्या है
शेयरचैट एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो कि 15 भारतीय भाषाओं में ऑपरेट होता है। ऐप पर यूज़र्स वीडियोज, जोक्स, सॉन्ग्स और भी काफी चीजें शेयर कर सकते हैं। फिलहाल, ऐप पर 130 मिलियन एक्टिव कस्टमर्स हैं। सबसे पहले तो आपको अपने जियो फोन पर डेटा ऑन करना होगा, इसके बाद ब्राउजर पर जाएं। फिर आपको सर्च में जाकर ShareChat लिखना होगा और ब्राउजर पर सर्च करना होगा।
जियो फोन पर शेयरचैट ऐप कैसे डाउनलोड करें
इसके बाद आपको यहां डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। आप जिस भी भाषा में शेयरचैट को ऑपरेट करना चाहते हैं, उस भाषा को सिलेक्ट करें। इस तरह से आपके जियो फीचर फोन पर शेयरचैट डाउनलोड हो जाएगा। जिसे आप अपनी मन पसंद भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं।
जियो फोन की स्पेसिफिकेशन्स
वहीं, अगर हम जियो फीचर फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो जियो का फोन KaiOS पर रन करता है। जिसकी कीमत 1500 और 2,999 रुपए है। इसकी डिस्प्ले 2.4 इंच की दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 240x320 है। इसमें 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं 2,000 mAh की बैटरी है। फोन में एलईडी टॉर्च भी दी गई है।
इसका कैमरा और बैटरी
वहीं, जियो फोन 2 की बात करें तो इसकी डिस्प्ले 2.40-inch की है। जिसका रेजोल्यूशन 240x320 पिक्सल्स है। फीचर फोन की तरह इसकी बैटरी भी 2000 mAh की है। फोन के बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल का कैमरी प्लेस किया गया है। वहीं इसके फ्रंट पर 0.3 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन की 4जीबी स्टोरेज है।
Sharechat क्या है ?
ShareChat एक भारतीय सोशल मीडिया और सोशल नेटवर्किंग सर्विस प्लेटफार्म है जिसमें आप वीडियो, फोटो के साथ ऑडियो फाइल शेयर कर सकते हैं। ये एप्लीकेशन फ्री है इसे आईओएस और एंड्रायड दोनों प्लेटफार्म पर डाउनलोड किया जा सकता है।
Sharechat के अल्टरनेटिव
शेयरचैट के अलटरनेटिव की बात आती है तो भारत में ढेरों प्लेटफार्म है जिन्हें आप अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं ये सभी प्लेटाफर्म फ्री है इसके लिए कोई भी चार्ज देने की जरूरत नहीं है। चलिए एक-एक करके बात करते हैं शेयरचैट के अलटरनेटिव के बारे में,
Josh
इसमें सबसे पहला नाम है Josh का जो हिंदी, ಕನ್ನಡ, தமிழ், తెలుగు, മലയാളം, मराठी, ગુજરાતી, বাংলা, ଓଡିଆ के साथ English और कई दूसरी भाषाओं में प्रयोग की जा सकती है, इसमें ढेरों फिल्टर के साथ कई स्पेशल इफेक्ट मिलते हैं साथ ही अपने वीडियो शूट करके दोस्तों को शयर भी कर सकते हैं।
डाउनलोड लिंक
MX TakaTak
एमएक्स टकाटक MX मीडिया और इंटरटेनमेंट द्वारा डेवलप किया गया प्लेटफार्म है जहां यूज़र न सिर्फ वीडियो देख सकते हैं बल्कि शार्ट वीडियो बना कर पोस्ट भी कर सकते है। इसमें टिक-टॉक की तरह कई दूसरे ऑप्शन भी मिलते हैं।
Roposo
रोपोसो भी भारतीय वीडियो क्रिएशन और शेयरिंग एप्लीकेशन है जो हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, गुजराती, पंजाबी औ मराठी के अलावा कई दूसरी भाषाओं में उपलब्ध है। रोपोसो में वीडियो शेयर करने के अलावा सवालों के सही जवाब देकर क्वाइन भी कमा सकते हैं।
Instagram Reels
अगर आप इंस्टाग्राम यूज़र हैं तो शॉर्ट वीडियो Reels के बारे में जरूर जानते होंगे। इसमें शार्ट वीडियो रिकार्ड करके उसमें कई फील्टर यूज़ किए जा सकते हैं साथ ही अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर भी कर सकते हैं। इंस्टाग्राम में मौजूद दूसरे यूज़र आपके इंस्टाग्राम की रील देख सकते हैं। ये भी शेयरचैट का एक अच्छा विकल्प है जिसे फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








