Jio Phone से ऑनलाइन पैसे कमाने के तीन सबसे आसान तरीके
अगर आपके पास एक जियो फोन है तो ये आर्टिकल आपके लिए काफी काम का है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घर बैठे सिर्फ अपने जियो फोन का इस्तेमाल करके काफी सारे पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपके पास सिर्फ जियो फोन और इंटरनेट कनेक्टविटी होने की जरूरत है।
सोशल मीडिया से कमाई
आजकल सोशल मीडिया का यूज़ हरेक इंसान करता है। चाहे कोई कितना भी अमीर या गरीब, विद्वान हो या अनपढ़, हर व्यक्ति किसी ने किसी तरीके से सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है जरूर है। इसी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके बहुत सारे यूज़र्स दुनिया भर में काफी पैसे कमा रहे हैं। इसके लिए आपके पास सिर्फ एक फोन और इंटरनेट कनेक्टिविटी होनी चाहिए।
जियो फोन से ही कमाएं पैसे
हालांकि अगर यूज़र्स के पास स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्टिविटी है तब तो सोशल मीडिया के जरिए पैसा कमाना काफी सुविधाजनक और आसान हो जाता है। लेकिन अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं भी है तो भी आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आपके पास सिर्फ एक जियो फोन होने की जरूरत है।
पेटीएम रिचार्ज के जरिए
आप अपने जियो फोन में पेटीएम रिचार्ज करके कैशबैक के तौर पर पैसे कमा सकते हैं। आजकल हरेक रिचार्ज करने पर कैशबैक ऑफर मिलता है। आप जितना ज्यादा रिचार्ज करेंगे आपको उतने ज्यादा ऑफर्स मिलेंगे। इसके लिए आपको अपने फोन में पेटीएम ऐप को इंस्टॉल करना होगा।
पेटीएम ऐप को इंस्टॉल करने के बाद आपको उसमें अपना अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनाने के बाद अपना और दूसरे लोगों का भी अकाउंट रिचार्ज कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आप अपना या किसी दूसरे लोगों का बिजली, पानी, पोस्टपेड बिल्स को भरके कैशबैक के रूप में मिलने वाले रुपए से अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।
जियो चैट की मदद से
1. आप जियो चैट की मदद से भी पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको जियो चैट ऐप (Jio Chat App) को अपने जियो फोन में इंस्टॉल करना होगा।
2. अपना अकाउंट बनाएं और उसमें अपना जियो फोन नंबर डालें।
3. अब आप इस ऐप के अपने रेफरल लिंक को अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करें।
4. उसके बाद जैसे-जैसे आपके दोस्त या सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद कोई भी इंसान आपके रेफरल कोड के जरिए Jio Chat App को डाउनलोड करते जाएंगे, वैसे-वैसे पैसे आपको जियो वॉलेट में आते रहेंगे।
जियो फोन में ऐड के जरिए
आापको ऐड के जरिए भी जियो फोन से पैसा कमाते हैं। आपने Bucks Sites के बारे में सुना भी होगा। आप जियो फोन में बक्स साइट्स के जरिए भी पैसे कमा सकते हैं। जियो फोन के जरिए आप ऐड को देखकर भी पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए Bucks Sites के अलावा Neobucks और Swagbucks जैसे पॉपुलर बक्स साइट पर भी मौजूद हैं।
आपको इन साइट्स पर जाकर अपने जियो फोन से साइन इन करना होगा। उसके बाद अपने जियो फोन में इन साइट्स को आप खोलेंगे। खोलने के बाद ही आपको बहुत सारे ऐप्स सामने दिखाई देंगे। आपको सिर्फ 5-10 मिनट उन ऐड्स को देखना है। इसके बदले में कंपनी आपको पैसे देगी।
इस तरह से ये तीन खास तरीके हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने जियो फोन से ही अपने घर बैठे-बैठे अच्छे-खासे पैसे कमा सकते हैं। इस तरह की और भी आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें।


Click it and Unblock the Notifications








