IPL 2020: Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन हुआ सस्ता, मुफ्त में भी उपलब्ध
Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन लेने का मन आजकल सभी यूज़र्स को है। अगर आपको क्रिकेट से लगाव है तो आपको भी Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन खरीदने की इच्छा हो रही होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आईपीएल 2020 शुरू होने वाला है। आईपीएल 2020 की शुरुआत 19 सितंबर से होने वाली है।

कम कीमत सब्सक्रिप्शन उपलब्ध
इस वजह से क्रिकेट लवर्स डिज़नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन खरीदने की बात कर रहे हैं। अब डिज़नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन आपको कम कीमत में मिल सकता है। अगर आप Disney+ Hotstar VIP की सालाना सदस्यता लेने चाहते हैं तो आपको 399 रुपए की जगह 365 रुपए ही खर्च करना पड़ेगा। यानि कि आप सिर्फ 365 रुपए खर्च करके आईपीएल 2020 के सभी मैच देख पाएंगे और आईपीएल खत्म होने के बाद अगले एक साल तक हॉटस्टार के सभी कंटेंट को फ्री में देख पाएंगे।
हालांकि इस फायदा को उठाने के लिए आपको एक साल की मेंबरशिप लेनी होगी और आपको मास्टरकार्ड या वीज़ा वाले क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। अगर आप वीज़ा या मास्टरकार्ड के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करके Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए लेंगे तो आपको 365 रुपए खर्च करने होंगे।
इसके अलावा अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड नहीं या आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप अपने डेबिट कार्ड, यूपीआई आईडी, पेटीएम या नेटबैंकिंग के जरिए भी पेमेंट करके मेंबपशिप ले सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपको 399 रुपए का ही भुगतान करना पड़ेगा।
जियो कंपनी का फ्री आईपीएल प्लान
इसके अलावा भी जियो ने अपने कुछ प्लान्स में डिज़नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया है। जियो ने हाल ही में 598 रुपए का एक प्लान पेश किया है। ये प्लान 2 महीने यानि 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में यूज़र्स को कुल 112 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसका मतलब इस प्लान में यूज़र्स को 56 दिनों तक रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा।
इसके अलावा इस प्लान में जियो से जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं इस प्लान में 2000 मिनट जियो से नॉन जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए मिलता है। इन सबके साथ इस प्लान में यूज़र्स को डिज़नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा और यहीं इस प्रीपेड प्लान की सबसे खास बात है।


Click it and Unblock the Notifications








