Lays, Kurkure और Uncle Chips खरीदें, 2GB इंटरनेट डेटा फ्री पाएं
अगर आप एयरटेल कंपनी के ग्राहक हैं और इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, तो आपको प्रीपेड प्लान नहीं बल्कि सिर्फ Lays, Kurkure और Uncle Chips खरीदने की जरूरत है। आपको ये बात सुनकर काफी अटपटा सा लग रहा होगा लेकिन यही सच है। एयरटेल कंपनी ने एक ऑफर पेश किया है, जिसमें बाजार से चिप्स खरीदने पर आपको इंटरनेट डेटा मुफ्त मिलेगा।
चिप्स खरीदने पर मिलेगा इंटरनेट डेटा
एयरटेल कंपनी के इस ऑफर के तहत यूज़र्स को Lays, Kurkure, Doritos और Uncle Chips खरीदने पर 2 जीबी इंटरनेट डेटा मुफ्त दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस ऑफर की शुरुआत हो चुकी है। आपको बता दें कि असल में एयरटेल कंपनी ने PepsiCo के साथ साझेदारी की है। इसके मुताबिक अब पेप्सिको कंपनी के प्रॉडक्ट्स को खरीदने पर एयरटेल कंपनी इंटरनेट डेटा मुफ्त दे रही है।
Lays, Kurkure, Doritos और Uncle Chips के साथ 2GB डेटा फ्री
इन प्रॉडक्ट्स की लिस्ट में Lays, Kurkure, Doritos और Uncle Chips जैसे फूड और स्नैक के सामान शामिल हैं। इनमें से किसी भी चीज को खरीदने पर आपको 2 जीबी इंटरनेट डेटा मुफ्त दिया जाएगा। इन सभी सामान के पैकेट के अंदर एक प्रमोशनल कोड होगा। उस कोड में 12 अंकों का एक Airtel Promo नंबर होगा।
2 जीबी मुफ्त डेटा पाने का आसान तरीका
इस प्रमोशनल कोड का इस्तेमाल करके इंटरनेट डेटा पाने के लिए आपको Airtel Thanks ऐप डाउनलोड करके उसमें जाना होगा। उस ऐप में जाने के बाद आपको My Coupons के सेक्शन में जाना होगा। ध्यान रहें कि हर प्रमो कोड अलग-अलग होगा और वो अमाउंट पर निर्भर करेगा कि किस कोड में कितना फ्री इंटरनेट डेटा मिलेगा।
ऑफर वाले इंटरनेट डेटा की वैधता 3 दिन होगी
एयरटेल कंपनी अपने इस ऑफर को 31 जनवरी 2021 तक यूज़र्स के लिए पेश करेगी। इस ऑफर के तहत जो इंटरनेट डेटा मिलेगा उसकी वैधता 3 दिनों की होगी। आपको बता दें कि अगर आप ऊपर लिखे चारों प्रॉडक्ट्स में किसी भी प्रॉडक्ट के 10 रुपए या 20 रुपए वाला दोनों पैकेट में प्रोमो कोड मिलेंगे। हालांकि आप इन्हें खरीदते वक्त ध्यान दें कि उसके पैकेट में बाहर से Airtel Free Data के बारे में लिखा हो।


Click it and Unblock the Notifications








