Amazon Republic Day Sale में अमेज़न प्राइम मेंबरशिप फ्री में उपलब्ध
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न पर आजकल रिपब्लिक डे की सेल चल रही है। अगर आपने अभी तक इस सेल का फायदा नहीं उठाया है तो आपके पास फिलहाल और भी 2-3 दिन का मौका है। अगले 2-3 दिनों तक अमेज़न पर अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल जारी रहेगी। इस सेल में बहुत सारी कंपनियों के बहुत सारे स्मार्टफोन्स पर अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

अमेज़न रिपब्लिक डे सेल
उन सभी स्मार्टफोन्स ऑफर्स में से हम आपको एक स्मार्टफोन ऑफर के बारे में इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं। अगर आप अमेज़न के इस सेल में अमेज़न प्राइम मेंबरशिप को मुफ्त में पाना चाहते हैं तो आइए हम आपको उस स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं, जिसे खरीदने पर आपको अमेज़न प्राइम मेंबरशिप मुफ्त में मिल जाएगी।
10% छूट के साथ मिलेंगे कई ऑफर्स
इस स्मार्टफोन का नाम LG W30 Pro है। इस स्मार्टफोन को अमेज़न के इस सेल के दौरान 12,350 रुपए में खरीदा जा सकता है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए अगर आप इस फोन को खरीदेंगे तो आपको 10% की छूट मिलेगी। इस तरह से आप इस फोन को 11,115 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है, तो आप उसे भी एक्सचेंज ऑफर के जरिए इस्तेमाल करके एलजी के इस स्मार्टफोन को और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
अमेज़न प्राइम मेंबरशिप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन
इसके अलावा इस फोन में नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी उपलब्ध कराया गया है। हालांकि आपको बता दें कि इस तरह के ऑफर्स तो बाकी सभी स्मार्टफोन्स में भी दिया जाता है लेकिन इस फोन में एक खास ऑफर्स भी दिया जा रहा है और उसी ऑफर का नाम अमेज़न प्राइम मेंबरशिप है। एलजी के इस फोन को खरीदने पर आपको 3 महीने के लिए अमेज़न प्राइम मेंबरशिप का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा।
अगर आपने अमेज़न प्राइम मेंबरशिप का मुफ्त ट्रायल पहले ही इस्तेमाल कर लिया है तो भी आपको इस ऑफर का फायदा मिलेगा। हालांकि आपको बता दें कि अगर आप पहले से अमेज़न प्राइम मेंबर हैं या रह चुके हैं तो आपको इस ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा। हालांकि आप अमेज़न प्राइम मेंबरशिप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन अपने किसी दोस्त को भी दे सकते हैं।
इस फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशंस
अब LG W30 Pro के कुछ खास स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में कंपनी 6.21 इंच एचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले देती है। यह फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 632 पर रन करता है। इसके अलावा इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 4,050 एमएएच की एक बैटरी भी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








