Home
News

Free में अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन पाएं और प्राइम मेंबर्स सेल का फायदा उठाएं

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन अपनी फेस्टिव सेल अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल का ऐलान कर चुकी है। ये सेल 17 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। लेकिन अमेज़न के प्राइम मेंबर्स 16 अक्टूबर यानि एक दिन पहले यानि आज से ही सेल का एक्सेस पा सकते हैं। मतलब ये कि अगर आप अमेजॉन के प्राइम सब्सक्रिप्शन वाले मेंबर हैं तो आप अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स को एक दिन पहले ऑर्डर कर पाएंगे ताकि वे आउट ऑफ स्टॉक ना हो जाए।

अमेज़न प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन

अमेज़न प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन

हालांकि प्राइम मेंबर बनने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन फीस भरनी पड़ती है। वहीं, अगर आपको कहें कि अमेज़न की सब्सक्रिप्शन को आप फ्री में भी पा सकते हैं तो? जी हां, आज हम आपको अक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आपको अमेज़न की प्राइम सब्सक्रिप्शन के लिए कोई भी पैसा नहीं देना होगा।

Vodafone यूज़र्स के लिए

Vodafone यूज़र्स के लिए

अगर आपके पास वोडाफोन का नंबर है तो इसके पोस्टपेड प्लान के ज़रिए आप अमेज़न की फ्री सब्सक्रिप्शन का लुत्फ उठा सकते हैं। वोडाफोन अपने शुरुआती 399 रुपए के पोस्टपेड प्लान में यूज़र्स को एक साल तक के लिए अमेज़न प्राइम की मेंबरशिप फ्री ऑफर करता है। वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान को लेने के बाद वोडाफोन प्ले एप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करना होगा और फिर अमेज़न प्राइम के लिए क्लेम करना होगा।

Airtel यूज़र्स के लिए

Airtel यूज़र्स के लिए

वहीं अगर आप एयरटेल यूज़र हैं तो प्री-पेड और पोस्ट पेड दोनों ही प्लान्स पर अमेजन प्राइम की सर्विस फ्री पा सकते हैं। कंपनी का एयरटेल थैंक्स प्रोग्राम है जिकी कीमत 299 रुपए रखी गई है। इसमें एयरटेल अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ अमेज़न प्राइम की फ्री मेंबरशिप देता है। इस ऑफर को लेने के लिए आपको एयरटेल थैंक्स एप डाउनलोड करना होगा और उसके बाद बैनर पर क्लिक करके ऑफर के लिए क्लेम करना होगा।

BSNL यूज़र्स के लिए

BSNL यूज़र्स के लिए

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी अपने ग्राहकों को अमेज़न की फ्री सब्सक्रिप्शन का बेनिफिट देता है। आपको इसके लिए कंपनी का 399 रुपए या इससे ऊपर का लैंडलाइन पोस्टपेड प्लान खरीदना होगा। आपको कंपनी की वेबसाइट www.portal.bsnl.in पर जाना है और अमेज़न प्राइम के बैनर पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा, जिसकी मदद से आप अमेज़न प्राइम की सर्विस शुरू कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
E-commerce company Amazon has announced its festive sale Amazon Great Indian Sale. This cell is going to start from October 17. But Amazon's prime members can get access to the sale from October 16, ie, the day before. This means that if you are a member of Amazon's Prime Subscription, then you will be able to order your favorite products a day in advance so that they do not become out of stock.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X