Jio Phone 2 को 141 रुपए की EMI पर खरीदने का तरीका
Jio Phone 2 फोन पर एक शानदार ऑफर दिया जा रहा है। इस फोन पर जियो कंपनी ने शायद तक के सबसे कम ईएमआई पर उपलब्ध करा दिया है। Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपए है। फिलहाल, इस फोन को खरीदने के लिए कंपनी ने एक ऑफर चला रखा है। अगर आप इस फोन को अभी खरीदेंगे तो आपको 141 रुपए के ईएमआई पर ये फोन मिल जाएगा।
Jio Phone 2 पर ईएमआई ऑफर
आपको बता दें कि जियो फोन 2 को अभी तक ईएमाआई पर लॉन्च नहीं कियागया था लेकिन अब आप हर महीने सिर्फ 141 रुपए देकर ही इस फोन को खरीद सकते हैं। ये एक बेहतरीन ऑफर और जियो कंपनी की एक शानदार स्ट्रैजी है। हालांकि ये ऑफर कब तक चलेगा इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। आइए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे इस 141 रुपए में जियो फोन 2 को खरीद सकते हैं।
141 रुपए की ईएमआई कैसे लें
> आप सबसे पहले jio.com पर जाए।
> इसके बाद खुले हुए पेज को थोड़ा नीचे स्क्रोल करेंगे तो Jio Phone 2 का एक बैनर आपको दिखेगा।
> उस टैब पर आपको क्लिक करना होगा। उस टैब में 141 रुपए की ईएमआई और BUY NOW का ऑप्शन पर भी दिखाई दे रहा होगा, उसे क्लिक करें।
> अब आपको सामने आ रहे BUY NOW के ऑप्शन पर भी क्लिक करना होगा।
> इसके आपके सामने Check Availability का ऑप्शन दिखाई देगा। वहां आपको अपने एरिया का पिनकोड डालना होगा। इसके साथ कितना Jio Phone 2 खरीदना है, उसकी क्वांटिटी भी डालनी होगी।
> Check Availability पर क्लिक करने के बाद आपको स्टैंडर्ड डिलिवरी का टाइम लिखा होगा, कि कब तक आपका फोन डिलिवर कर दिया जाएगा। इसके साथ 141.17 पैसे की ईएमआई का ऑप्शन भी आपको दिखाई देगा।
इन बातों का ध्यान रखें
यहां पर ये भी लिखा होगा कि ये ऑफर सिर्फ क्रेडिट कार्ड पर ही उपलब्ध होगा। यहां पर इसके बारे में भी जानकारी दी गई होगी कि सिम आपको अपने नजदीकी जियो स्टोर से जाकर लेनी होगी या फिर आप जियो रिटेलर होम डिलिवरी से अपने पिनकोड पर सिम मंगवाना होगा, जिसके लिए आपको एक्सट्रा चार्ज देना होगा।
Jio Phone 2 को EMI पर खरीदने के लिए आगे का प्रोसेस
> अब आपको ADD Cart पर क्लिक करना होगा।
> यहां पर आपको अपने Jio Phone 2 की पूरी डीटेल्स मिल जाएगी। जिसमें इस्टीमेटेड डिलीवरी, Jio Sim Activation, Sub Total, Savings Shipping Charge जैसी तमाम चीजे लिखी हुई मिलेंगी।
> आापको बता दें कि इस फोन को खरीदने के लिए आपको 99 रुपए का अतिरिक्त डिलिवरी चार्ज भी लगेगा, जिसे मिलाकर आपको कुल 3,098 रुपए का भुगतान करना होगा।
> इन सभी डीटेल्स को जानने के बाद इस पेज में आपको पहला नाम, अंतिम नाम, ईमेल एड्रेस और फोन नंबर भरके Continue करना होगा
> अब आपको अपना एड्रेस लिखकर Continue करना होगा।
अब पेमेंट का प्रोसेस पूरा करें
> अब आपको पेमेंट का प्रोसेस पूरा करना होगा।
> इसके लिए आपको यहां पर यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, जियो मनी, वॉलेट, स्टैंडर्ड ईएमआई के ऑप्शन मिलेंगे।
> अगर आप पूरा पैसा देकर फोन खरीदना चाहते हैं तो आप किसी भी ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं। वहीं अगर ईएमआई पर खरीदना चाहते हैं तो आपको Standard EMI के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
> आपको बता दें कि ईएमआई का ऑप्शन सिर्फ क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ही मिलेग।
> अब आपको अपने बैंक का नाम चुनना होगा।
> उसके बाद आपको क्रेडिट कार्ड की पूरी डीटेल्स भरनी होगी और अपने ऑर्डर को प्लेस करना होगा। इनता प्रोसेसर करने के बाद आपके ये फोन 141 रुपए की सबसे सस्ती ईएमआई पर मिल जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications







