किसी अनजान के बैंक अकाउंट में भेज दिए पैसे? Don't Worry! ऐसे आएंगे वापस
Digital Payment की सुविधा जितनी फास्ट और आसान है, उतनी ही मुश्किल भी, खासकर उन लोगों के लिए जो ज्यादा टेक फ्रेंडली नहीं है। कई बार जरा सी गलती भारी पड़ सकती है। अक्सर लोग जल्दबाजी में किसी अनजान के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं, और फिर घबराहट में सोचते हैं कि अब ये पैसे वापस मिलना नामुमकिन है।
लेकिन घबराइए नहीं, RBI और बैंकों के नियमों के मुताबिक, अगर आपने किसी गलत खाते में पैसे भेज दिए हैं, तो उन्हें वापस पाने का तरीका मौजूद है। आइए जानते हैं वो जरूरी स्टेप्स जिन्हें अपनाकर आप अपने पैसे वापस ला सकते हैं।

1. तुरंत बैंक से करें संपर्क
जैसे ही आपको पता चले कि आपने पैसे गलत अकाउंट में भेज दिए हैं, बिना देर किए उस बैंक की कस्टमर केयर या ब्रांच से संपर्क करें। उन्हें ट्रांजैक्शन ID, ट्रांजेक्शन समय, रकम और जिस अकाउंट में भेजा गया, उसकी जानकारी दें।
2. लिखित शिकायत दर्ज करें
बैंक में जाकर एक लिखित शिकायत दें और उसकी रिसीविंग कॉपी अपने पास रखें। आप ईमेल के जरिए भी बैंक को इसकी जानकारी भेज सकते हैं।
3. जिस अकाउंट में पैसे गए हैं, वहां के बैंक को भी सूचित करें
अगर पैसे किसी दूसरे बैंक के खाते में गए हैं, तो उस बैंक को भी सूचित करें। अक्सर दोनों बैंकों के समन्वय से यह प्रक्रिया आसान हो जाती है।
4. पुलिस में शिकायत की जरूरत (विशेष मामलों में)
अगर सामने वाला व्यक्ति पैसा लौटाने से मना करता है या संपर्क नहीं हो पाता, तो आप साइबर क्राइम या स्थानीय पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। FIR की कॉपी बैंक को दिखाने से प्रक्रिया में तेजी आती है।
5. समय पर कार्रवाई है जरूरी
पैसे वापस पाने का सबसे बड़ा हथियार है- समय पर की गई सही कार्रवाई। आमतौर पर अगर पैसा गलत अकाउंट में गया हो और सामने वाले ने उसे निकाला नहीं हो, तो बैंक उसे होल्ड कर सकता है और आपकी अनुमति से वापस भेज सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








