Home
News

Realme X2 Pro को पहली सेल में खरीदने के लिए ऐसे लेना होगा R-PASS

Reamle X2 Pro लॉन्च हो चुका है। इस स्मार्टफोन को रियलमी कंपनी ने 20 नवंबर को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की पहली बिक्री 26 नवंबर को होगी। इस फोन की पहली बिक्री के लिए रियलमी कंपनी ने एक स्पेशल व्यवस्था की है। अगर आप इस स्मार्टफोन को पहली सेल में ही खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए एक R-PASS लेना होगा। उसके बाद ही आप इस स्मार्टफोन को पहली फ्लैश सेल में खरीद पाएंगे।

Realme X2 Pro को पहली सेल में खरीदने के लिए ऐसे लेना होगा R-PASS

Realme X2 Pro को पहली सेल कैसे खरीदें

दरअसल, रियलमी कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पहली बिक्री के लिए एक स्पेशल इनवाइट सिस्टम पेश किया है। इस सिस्टम के जरिए जो यूज़र्स Realme X2 Pro को पहली सेल में ही खरीदना चाहते हैं, उन्हें पहले इनवाइट के लिए रिक्वेस्ट भेजना होगा। इस रिक्वेस्ट को भेजने के बाद कंपनी की तरफ से यूज़र्स को एक R-PASS दिया जाएदा। इस पास के जरिए यूज़र्स 26 नवंबर को होने वाली पहली फ्लैश सेल में इस फोन को खरीद पाएंगे।

आपको बता दें कि रियलमी के इस नए और लेटेस्ट स्मार्टफोन की फ्लैश सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑफिसियल वेबसाइट पर 26 नवंबर को पहली बार होगी। इस फोन को अर्ली एक्सेस सेल में खरीदने के लिए इस R-Pass का होना जरूरी है। अब इस पास को हासिल करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। आइए हम आपको उन स्टेप्स के बारे में बताते हैं।

R-PASS लेने का तरीका

R-PASS पाने के लिए आपको सबसे पहले इस लिंक को क्लिक करके रियलमी के एक पेज पर जाना होगा। इसके बाद GRAB के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस तरह से प्रोसेस को फॉलो करते-करते आपको R-PASS मिल जाएगा।

इसके अलावा अगर आप फ्लिपकार्ट यूज़र्स हैं और फ्लिपकार्ट के जरिए स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से इस R-Pass को ले सकते हैं। फ्लिपकार्ट यूज़र्स को R-PASS लेने के लिए इस लिंक को क्लिक करना होगा।

आपको बता दें कि R-PASS मिलने के बाद फ्लिपकार्ट और रियलमी दोनों शॉपिंग वेबसाइट बिक्री के दिन आपको नोटिफिकेशंस भेजेंगी। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को पहली सेल में खरीदने के लिए यूज़र्स के पास 36 घंटे का वक्त होगा। R-Pass 26 नवंबर से 27 नवंबर दोपहर 12 बजे तक वैलिड रहेगा। उसके बाद आप R-PASS के जरिए रियलमी एक्स2 प्रो स्मार्टफोन को नहीं खरीद पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reamle X2 Pro has been launched. The first sale of this smartphone will be on November 26. Reality company has made a special arrangement for the first sale of this phone. If you want to buy this smartphone in the first cell itself, then you have to take an R-PASS for it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X